चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में भिड़े दो गुट, निकाली तलवार, पिस्तौल से भी धमकाने का आरोप, परस्पर मामले दर्ज
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या * चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले चामटी खेड़ा क्षेत्र में रविवार को दो गुटों में हुवे आपसी विवाद और मारपीट में तलवारें निकल गई। दोनों ही पक्ष ने एक दूसरे पर पिस्तौल निकाल कर धमकाने का भी आरोप लगाया है। दोनों ही पक्षों की ओर से कोतवाली थाने में मारपीट, लूट, पिस्तौल दिखा कर धमकाने सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज करवाया है। इधर, दो गुटों में हुए विवाद के बाद कोतवाली थाने के बाहर भी शाम को भारी भीड़ देखी गई। पुलिस ने दोनों ही पक्ष की रिपोर्ट पर अलग-अलग प्रकरण दर्ज करते हुए अनुसंधान शुरू कर दिया है।

जानकारी में सामने आया कि कोतवाली थाने में लक्ष्मीनाथ मंदिर के पास रहने वाले रोहित पुत्र सुंदरलाल धोबी ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि रविवार दोपहर में ऋतिक ओझा ने फोन कर के जरूरी काम बता कर उसे चामटी खेड़ा बुलाया था। इस पर प्रार्थी ऋतिक ओझा पर विश्वास कर अपनी कार लेकर मौके पर पहुंच गया। यहां ऋतिक व शिल्पन साहू दोनों ही साथ खड़े हुए थे। यहां प्रार्थी जैसे ही कार से नीचे उतरा तो ऋतिक ने धमकाते हुए कहा कि आज कल मार्केट में कुछ ज्यादा ही उड़ रहा है और तूने पैसा भी बना लिया है। आरोपियों ने जातिगत रूप से गाली देते हुए हर माह हफ्ते के रूप में 50 हजार रुपए की मांग की। प्रार्थी ने विरोध किया तो शिल्पन साहू कार में से पिस्तौल निकाल कर लाया और प्रार्थी पर तान दी। प्रार्थी के साथ मारपीट की और तलवार की मारी, जिससे पैर की पिंडलियों के पीछे कट लग गए। प्रार्थी की जेब में रखे हुए 20 हजार रुपए एवं गले में पहनी तीन तौला वजनी सोने की चैन भी जबरन छीन ली। किसी तरह प्रार्थी बच कर भागते हुए थाने पहुंचा और रिपोर्ट दी है। इधर, कोतवाली थाने में छोटीसादड़ी हाल रूप नगर चामटी खेड़ा निवासी शिल्पन पुत्र महिपाल साहू ने भी रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि रविवार को दोपहर में प्रार्थी घर से सब्जी लेने के लिए चामटी खेड़ा चौराहे की तरफ जा रहा था। इस दौरान प्रार्थी की कार के आगे अंकुर सोलंकी, गौरव सोलंकी, रोहित धोबी, राहुल रजक, राकेश धोबी, हेमराज धोबी, दीपक धोबी, अजय रजक, दीपक मीणा, मुकेश रजक उर्फ नाटू सहित अन्य सात आठ लोग कार और दो पहिया वाहनों से आए। यहां प्रार्थी के वाहन को घेर कर रोक दिया। यहां अंकुर सोलंकी व राहुल प्रार्थी के पास आकर पिस्तौल निकाल कर जबरन कार से बाहर निकाल। आरोपित शराब के नशे में थे और शराब पिलाने की बात कह कर 10 हजार रुपए की अवैध मांग कर रहे थे। इसका प्रार्थी ने विरोध किया तो पिस्तौल दिखा कर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान मौके से गुजर रहे ऋतिक ओझा, ललित वैष्णव, संदीप लड्ढा ने बीच बचाव कर मुझे बचाया। मौके पर अंकुर ने मेरी जेब में रखे सात हजार रुपए निकल लिए। प्रार्थी किसी तरह जान बचा कर मौके से भागा। आरोपित थोड़ी देर तक मेरा पीछा कर मारपीट करते रहे, जिससे शरीर पर चोट के निशान हो गए। कोतवाली थाना पुलिस ने शिल्पन साहू की रिपोर्ट पर भी प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

What's your reaction?