चित्तौड़गढ़ - सफेदकोटधारी सरगना या फिर शिकार !
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर

CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल

कैंसर की काली कमाई खेल में रोज खुल रहे नए राज,एक कंपनी की शिकायत पर चल रही जांच

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जानलेवा बीमारी कैंसर को लेकर चल रहे काली कमाई के खेल में धरती के भगवान कहे जाने वाले चिकित्सकों की भूमिका को लेकर सवाल खड़ा हो गया है,कि इस काली कमाई के खेल में सफेद कोट पहने धरती के भगवान इस गिरोह के सरगना है, या फिर खुद शिकार हुए हैं। लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। जिनमे पहले से बीमार और अधिकांश कैंसर के रोगियों को बीमारी छुपा कर उनका जीवन बीमा ,स्वास्थ्य बीमा और वाहन फाइनेंस करवा कर मोटी कमाई की जा रही है। सारा खेल पुलिस रिपोर्ट और चिकित्सकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर चल रहा है। जिनमे बीमा क्लेम के लिए करंट से मौत या फिर दुर्घटना में मौत बता कर क्लेम उठाए जा रहे हैं। पूरे मामले में बड़ी बात यह है कि कारण से हुई मौत को लेकर राज्य सरकार या विद्युत विभाग के पास ना तो कोई शिकायत की गई है और ना ही कोई क्लेम अथवा दावा किया गया है जिसमें कृषि कार्य करने के दौरान मौत होने की बात कही गई है। ऐसे में दक्षिण भारत की एक कंपनी की ओर से दर्ज करवाया गया परिवाद इस बात की पुष्टि करता है कि जिले के राशमी कपासन और भदेसर क्षेत्र में फर्जी इंश्योरेंस करवाने वाला गिरोह सक्रिय है जो फर्जी दस्तावेज तैयार कर इस कारनामें को अंजाम दे रहा है। अब राशमी क्षेत्र से एक साथ 5 इंश्योरेंस क्लेम को लेकर कंपनी की शिकायत के बाद स्पष्ट हो गया है कि आने वाले समय में और भी कई मामले सामने आ सकते हैं।

करंट से हो रही मौते, विद्युत विभाग के रिकॉर्ड में नहीं !

बीमार लोगों का मोटा बीमा कराकर काली कमाई करने वाले इस गिरोह के शिकार लोग अशिक्षित अथवा ग्रामीण तबके के हैं। क्लेम लेने के अधिकांश मामले खेत पर काम करने के दौरान ट्यूबवेल चालू करने अथवा करंट लगने से मौत होने के कारण बताए जा रहे हैं। जबकि जब जब भी इस प्रकार के मामले पुलिस रिकॉर्ड में अथवा पोस्टमार्टम में सामने आए हैं उसे समय में विद्युत विभाग के पास करंट से मौत का कोई मामला ही सामने नहीं आया है। सूत्रों की माने तो जिले भर के केवल कपासन, राशमी और भदेसर क्षेत्र में ही ऐसे दर्जनों मामले हैं जिनमें मौत करंट लगने से हुई है लेकिन विद्युत विभाग की कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में यदि चिकित्सा और पुलिस विभाग की रिपोर्ट को सही माने तो विद्युत वितरण निगम की लापरवाही के चलते लाखों रुपए के क्लेम इन लोगों तक नहीं पहुंचे हैं जो कि नियमानुसार इन्हें दिए जाने चाहिए। क्योंकि कृषि कार्य करने के दौरान करंट लगने से होने वाली मौत के मामले में सरकार भी मुआवजा राशि देती है और विद्युत विभाग भी रिपोर्ट करता है तो ऐसे में अगर इतने मामले करंट लगने के हैं तो इन्हें सरकारी मुआवजा क्यों नहीं दिया गया।

चिकित्सकों की भूमिका पर सवाल बोर्ड का गठन

चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी इलाके के मुरोली, देवीपुरा-रेवाडा, जालमपुरा और गुरजनिया क्षेत्र के पांच इंश्योरेंस क्लेम के मामले में गिरोह के सक्रिय होने की आशंका को लेकर फर्जीवाड़े की शिकायत यूनिवर्सल सोम्पो जनरल इंश्योरेंस कंपनी द्वारा अपने प्रतिनिधि के माध्यम से भिजवाई गई है। जिसमें पांच लोगों की करंट से मौत होने के मामले की फर्जी होने की शिकायतकर इंश्योरेंस का क्लेम उठाने की जानकारी सामने आई है। लगातार दूसरी बार शिकायत करने के बाद इस मामले में जांच शुरू की गई है। इसमें चिकित्सकों की रिपोर्ट पर जांच के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

करंट से मौत के मामले में कपासन आगे मुआवजे में पीछे

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करंट से होने वाली मौत के मामले में कपासन क्षेत्र भी पीछे नहीं है यहां भी करंट से लगातार मौते हो रही है चिकित्सा विभाग के मेडिकल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस विभाग के मामले में इस बात की पुष्टि होती है लेकिन ऐसे लोग जिनकी करंट से खेत पर काम करने दौरान मौत हुई है उनको मुआवजा देने के मामले में उपखंड प्रशासन पीछे है। इससे स्पष्ट हो जाता है कि यहां भी करंट से मौत के मामले में फर्जीवाड़े का खेल चल रहा है। और यदि ऐसा नहीं है तो यहां के जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर सवाल खड़े होते हैं क्योंकि लगातार करंट से होने वाली मौत के मामले में सरकार से मुआवजा दिलाने में जनप्रतिनिधि कोई प्रयास नहीं कर रहे हैं।

चिकित्सक मजबूर या लाभार्थी!

इस पूरे मामले में फिलहाल चिकित्सकों की भूमिका जहां इंश्योरेंस क्लेम दिलवाने में महत्वपूर्ण साबित हो रही है वहीं दूसरी ओर अंदरखाने यह चर्चा भी जोरों पर है कि राजनीतिक दबाव में चिकित्सकों को ऐसी रिपोर्ट बनानी पड़ती है जिसमें करंट से मौत होना दर्शाया गया हो। लेकिन बिना किसी आर्थिक लाभ के इतनी बड़ी तादाद में इस तरह की रिपोर्ट चिकित्सकों द्वारा बनाना केवल राजनीतिक दबाव में गले नहीं उतर रहा है। ऐसे में यह सवाल खड़ा हो गया है कि सफेद कोट पहने धरती के यह भगवान इस गिरोह के सदस्य है या फिर इस फर्जीवाड़े के खुद भी दबाव में शिकार बने है।

जिला मुख्यालय पर भी चल रहा है गिरोह !

चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर भी फर्जी इंश्योरेंस करवाने वाला गिरोह सक्रिय है जो ऑनलाइन अथवा एजेंट के नाम से इंश्योरेंस पॉलिसी खरीद कर मौत से मिलने वाली कमाई का मोटा हिस्सा खुद डकार कर छोटी मोटी राशि मृतक के परिजनों को देकर इस खेल का संचालन कर रहा है। सूत्रों का यहां तक कहना है कि भरतपुर क्षेत्र के निवासी एक युवक द्वारा लंबे समय से यहां इस खेल को चलाया जा रहा है।

What's your reaction?