चित्तौड़गढ़ - रुपए डबल करने का झांसा देकर 71 लाख की ठगी, फर्जी वेबसाइट से दिया लालच
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या * चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत

पुलिस के सतर्क करने के बाद भी लालच में आ रहे लोग

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। लालच में आकर लोग ऑनलाइन ठगी का शिकार हो रहे हैं। पुलिस भी समय समय पर सतर्क करती है। इसके बावजूद भी लोग झांसे में आकर अपने जीवन भर की कमाई ठगी में गंवा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जिले के मंडफिया थाने के चिकारड़ा निवासी एक युवक के साथ हुआ है। इसमें इंस्टाग्राम पर वेबसाइट देख कर अमीर बनने के लालच में 71 लाख 36 हजार 308 रुपए गवां दिए और ठगी का शिकार हो गया। साइबर ठगी के मामले में अब उसने साइबर पुलिस की मदद ली है। इस मामले में पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज की है।

जानकारी के अनुसार साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए चिकारड़ा निवासी रमेश पुत्र रामेश्वरलाल जाट ने बताया कि उसने 4 अप्रैल 2024 को इंस्टाग्राम पर 91 क्लब के नाम से वेबसाइट देखी। इसमें आईडी के आधार पर रुपए कमाने का विज्ञापन था। इस विज्ञापन में अमीर बनने के ऊंचे सपने दिखाए थे। नरेश ने इंस्टाग्राम आईडी के लिंक को क्लिक किया और वेबसाइट पर गया तो वहां बताया कि इसमें रुपए जमा कराने पर डबल रुपए प्राप्त होंगे। इसके लिए कलर भर कर ओके करना होगा। उसने 4 अप्रैल 2024 को 91 क्लब वेबसाइड पर एड मनी करने के लिए क्यूआर कोड प्राप्त किया। इसमें उसने 2 हजार रुपए एड करने के लिए कहा गया और क्यूआर कोड पर बैंक अकाउंट से 2 हजार रुपए जमा करा दिए। इसके बाद वेबसाइट पर कलर भरने की बात कही गई। कलर भरने पर विश्वास में लेने के लिए एक डिजीटल बैंक बैलेंस बताया गया। इसमें से रुपए विड्राल करने पर बैंक अकाउंट में रुपए जमा हो गए। इससे उसे वेबसाइट पर विश्वास पुख्ता हो गया।

वेबसाइट पर दिखाया 14 लाख प्रॉफिट

एक बार विश्वास जमने के बाद नरेश ने और भी रुपए जमा कराए। इसके बाद वेबसाइट पर 14 लाख रुपए का प्रॉफिट दिखाया, जो बैंक खाते में शुरु-शुरु में प्रॉफिट जमा करा दिया गया। वेबसाइट पर विश्वास पुख्ता होने के साथ ही और भी रुपए इन्वेस्ट करना शुरु कर दिए। इस दौरान वेबसाइट के डिजीटल अकाउंट में प्रॉफिट दिखाई देने लगा।

परिवार के भी डाले रुपए, किया ब्लॉक

लगातार रुपए जमा कराने के बाद जब उसने रुपए को निकालना चाहा तो वेबसाइट ने उसे ब्लॉक कर दिया। बाद में टेलीग्राम चैनल के द्वारा आईडी को अनब्लॉक कर रुपए विड्राल करने की काफी कोशिश की लेकिन रुपए नहीं निकल पाए। प्रार्थी नरेश ने रिपोर्ट में बताया कि वेबसाइट पर खुद के द्वारा बनाई गई पहले खाते से 13 लाख 78 हजार 800 रुपए, दूसरे खाते से 14 लाख 26 हजार 998 रुपए, भाई कमलेश के बैंक खाते से 7 लाख 15 हजार 301 रुपए, भाभी सुनिता कुमारी जाट के खाते से 9 लाख 15 हजार रुपए, बहन कल्ला जाट के खाते से 7 लाख 98 हजार 924 रुपए, पिता रामेश्वरलाल के खाते से 4 लाख 67 हजार 785 रुपए और दादी केशी बाई के खाते से 11 लाख 33 हजार 500 रुपए का इन्वेस्ट कर दिया। वेबसाइट ने अच्छा मुनाफा देने का झांसा देकर छल पूर्वक 71 लाख 36 हजार 308 रुपए की धोखाधड़ी की है।

What's your reaction?