चित्तौड़गढ़ - देवरी पुलिया पर पलटा गैस से भरा टैंकर, छह घंटे से यातायात बेहाल, सर्विस रोड से गुजर रहे वाहन
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर

CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिले में उदयपुर सिक्सलेन पर देवरी पुलिया के यहां पर गैस से भरा टैंकर पलटने के बाद हड़कंप मच गया। जयपुर में हुए हादसे को याद कर लोग मौके से दूर भाग छूटे। मामले की जानकारी मिलने के बाद सदर थाना पुलिस और एनएच का स्टाफ भी मौके पर पहुंचा है। लेकिन छह घंटे से भी अधिक का समय गुजरने के बाद भी यहां यातायात की स्थिति बदहाल है। यहां सर्विस रोड से वाहन गुजर रहे हैं तथा चित्तौड़गढ़ से उदयपुर रोड पर जाम की स्थिति बनी हुई है। आलम यह है कि लोग अब विपरीत दिशा से भी 5 से 6 किलोमीटर का सफर कर रहे हैं, जिससे हादसे का अंदेशा बना हुआ है।

जानकारी में सामने आया कि चित्तौड़गढ़ शहर के सदर थाना क्षेत्र में देवरी पुलिया के ऊपर टैंकर पलटा गया, जिसमें गैस भरी हुई बताई है। यह टैंकर रिठाला चौराहे से उदयपुर की ओर जा रहा था। इस दौरान देवरी पुलिया पर चढ़ते ही असंतुलित होकर टैंकर पलट गया। इससे पूरा मार्ग अवरुद्ध हो गया। टैंकर पलटते ही जयपुर जैसे हादसे की आशंका के चलते देवरी पुलिया के आसपास की आबादी के लोग मौके से भाग छूटे। इतना ही नहीं हाईवे पर भी लोग अपने वाहन मौके पर ही खड़े कर दूर चले गए। गनीमत यह रहा कि किसी भी प्रकार से यहां गैस का रिसाव नहीं हो रहा था, जिससे सभी ने राहत की सांस ली। क्षेत्र के लोगों ने इस हादसे की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। इस पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग पर घूमने वाली एनएच का वाहन भी पहुंचा। मुख्य मार्ग पर टैंकर इस तरह पलटा था कि बाइक निकलने की जगह ही बची थी। ऐसे में मौके पर जाम की स्थिति हो गई थी। जाम को देखते हुवे सदर थाना पुलिस ने वाहनों को पुलिया के पास से गुजर रहे सर्विस रोड से निकलना शुरू कर दिया। पहले एक क्रेन मंगवा कर गैस से भरे टैंकर को खड़ा करने का प्रयास किया। लेकिन इसमें सफल नहीं हो पाए। बाद में एक और क्रेन मंगवाई गई लेकिन उसे आने में भी समय लग गया। वहीं चित्तौड़गढ़ सदर थाना पुलिस का जाप्ता यातायात को सर्विस रोड पर डायवर्ड करने में लगा रहा। पुलिया के पास से गुजर रहे सर्विस लेन से वाहनों को पुलिसकर्मी घंटों गुजारते रहे। लेकिन इससे भी जाम की स्थिति बनी रही। शाम करीब 7 बजे दूसरी क्रेन आई। तब दो क्रेन की सहायता से टैंकर को खड़ा करने का प्रयास किया गया। लेकिन टैंकर भारी वजनी होकर इसमें गैस भरी हुई थी। इसके कारण दो क्रेन से भी यह टैंकर खड़ा नहीं हो पाया। मौके पर जाम की स्थिति बनी हुई है और वाहन रेंगते हुवे गुजर रहे हैं। सदर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ और समाचार लेकर जाने तक रात 9 बजे तक टैंकर को खड़ा नहीं किया जा सका। यहां करीब छह घंटे से भी अधिक समय से यातायात व्यवस्था बदहाल होने के कारण चित्तौड़गढ़ से उदयपुर रोड की तरफ आने वाले कई वाहन के चालक गलत दिशा पर ही अपने वाहन को लेकर आ रहे थे। रिठौला चौराहे से ही विपरीत दिशा (उदयपुर-चित्तौड़गढ़ लेन) में अपने वाहन को लेकर आ रहे थे। इससे एक ही लेन पर वाहन आमने सामने आने से हादसे की आशंका भी बनी हुई थी। मौके पर सदर थाने से सहायक उप निरीक्षक दद्दू सिंह व बिंदु सिंह, जगदीश सहित सहित अन्य पुलिसकर्मी को तैनात किया हुआ है, जो की यातायात व्यवस्था को सुगम करने में लगे हुवे हैं। इधर, गैस रिसाव की आशंका में नगर परिषद की दमकल को भी मौके पर बुलाया हुआ है। इससे कि किसी भी परिस्थित में गैस रिसाव होने पर पानी का छिड़काव कर हालात पर काबू पाया जा सके।

What's your reaction?