चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में 11 अगस्त को विशाल संत समागम और भजन संध्या का होगा आयोजन
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। गौ माता की सेवा और सनातन संस्कृति के प्रचार हेतु चित्तौड़गढ़ में आगामी 11 अगस्त, सोमवार को एक विशाल संत समागम एवं भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का उद्घाटन 51 फीट ऊंचे ध्वज पर ध्वजारोहण से किया जाएगा और देशभर से महामंडलेश्वर व संत महंत इस संत सम्मेलन में भाग लेंगे। हनुमानगढ़ी, अयोध्या से पधार रहे प्रख्यात महंत राजुदास महाराज इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण होंगे। वे आयोजन से पूर्व चित्तौड़गढ़ दुर्ग स्थित कालिका माता मंदिर में पूजा अर्चना कर भव्य वाहन रैली के साथ शहर भ्रमण करेंगे। यह रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए श्री राघव गोविन्द गौशाला, कंधारिया रोड, सावा पहुंचेगी। विभिन्न संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर संतों का स्वागत किया जाएगा। इस भव्य समागम में देशभर के संत-महात्मा शामिल होंगे, जिनमें प्रमुख नाम हैं। महामंडलेश्वर चेतन दास महाराज की चरण पादुका मंच पर विराजमान रहेंगी। भागवत प्रवक्ता मेवाड़ महामंडलेश्वर अनुज दास महाराज (मुंगाणा), महंत सुदर्शनाचार्य महाराज (बड़ीसादड़ी पीठाधीश), महंत शिव दास महाराज (नंदी आश्रम), संत सौमित्र दास त्यागी (प्रदेश उपाध्यक्ष, संत महासभा, मध्यप्रदेश), महंत राम बालक दास महाराज (पाल वाले हनुमान जी, सावा), महंत अमर गिरि महाराज (जीतावल), महंत त्यागी महाराज (सिंघालियां), रोहित दुबे (प्रदेशाध्यक्ष, अखिल भारतीय हिंदू महासभा), ओम आज़ाद (प्रवक्ता, हिंदू महासभा, मध्यप्रदेश), महंत जगन्नाथ भारती (नीलकंठ महादेव), महंत चंद्र भारती महाराज (हजारेश्वर महादेव) आएंगे। प्रेस वार्ता में संत राघवनाथ (सरकार) ने कहा "गौ माता भूख, प्यास और बीमारी से तड़प रही हैं। हमारा उद्देश्य है कि गौ चरनोट भूमियों को अतिक्रमण से मुक्त कर, वहाँ संपूर्ण व्यवस्था वाली गौशालाएं विकसित की जाएं।" उन्होंने कहा "संत समाज का पहला धर्म है सनातन धर्म की रक्षा और उसमें भी सबसे बड़ा कर्तव्य है गौ माता की सेवा। इसके लिए हमें अपने प्राण भी देने पड़ें तो हम तैयार हैं।" इस दौरान उनके साथ महंत सियाराम महाराज सहित कई भक्तगण और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

What's your reaction?