273
views
views
सीधा सवाल। कपासन। गुरु नानक जयंती पर स्थानीय गुरु नानक निवास पर शब्द कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरु नानक जयंती पर नया बाजार स्थित गुरु नानक निवास पर प्रातः काल से ही शब्द कीर्तन कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।जो दोपहर तक संचालित रहा।इस दौरान पूर्व पार्षद दलबीर सिंह बग्गा,संदीप सिंह बग्गा,प्रसन्न दीप सिंह बग्गा, पूर्व पार्षद एवं भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल उपाध्यक्ष बलजीत कोर,प्रवीण कोर, बख्शीश कौर ने समस्त नगर वासियों को गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं दी।इस दौरान परमपिता से क्षेत्र वासियों के खुशहाली की कामना की गई।