चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में हुआ गणित के जादूगरों का सम्मान
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही

  • बड़ी खबर

अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। वंडर एजुकेशन के तत्वावधान में सैनिक स्कूल ऑडिटोरियम, चित्तौड़गढ़ में अबेकस एवं मेंटल एरिथमेटिक प्रतियोगिता तथा पुरस्कार वितरण समारोह 2025 – का आयोजन किया गया। इसमें चित्तौडग़ढ़ जिले एवं बाहर की फ्रैंचाइज़ी भरतपुर, भीलवाड़ा, उदयपुर और फरीदाबाद के सैकड़ों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं अद्भुत मानसिक गणना क्षमता, ध्यान एवं एकाग्रता से सभी का मन मोहकर दर्शकों की तालियाँ बटोरी । 

वंडर एजुकेशन के प्रबंध निदेशक रवि कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने अबेकस की सहायता से केवल 08 मिनट में 200 जटिल सवालों को पलक झपकते ही हल कर यह सिद्ध किया कि मेहनत और सही मार्गदर्शन से असंभव भी संभव हो सकता है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में गणित के प्रति रुचि बढ़ाना, एकाग्रता एवं स्मरण शक्ति का विकास करना, स्पीड, एक्यूरेसी को बढ़ाना और उनके दिमाग़ का सम्पूर्ण विकास करना रहा।

प्रतियोगिता के बाद अवार्ड सेरेमनी 2025 का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के पारुल श्रीवास्तव, वाईस प्रिंसिपल सैनिक स्कूल, चित्तौडग़ढ़ एवं अन्य सम्मानीय अतिथिगण उपस्थित रहे। उन्होंने रनर अप विजेताओं को ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया एवं कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण, सभी लेवल के विजेताओं को चैंपियन अवार्ड के रूप में साइकिल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में किड्स लेवल में चैंपियन अवार्ड भव्य जांगिड (उदयपुर) लेवल-1 में दिशांत जैन (बेगूं), लेवल-2 में भाविक कोठारी (चित्तौड़गढ़), लेवल-3 में सिद्धि अग्रवाल (चित्तौड़गढ़), लेवल-4 में अर्नव गोयल (भरतपुर) तथा लेवल-5 में भव्य लड्ढा (निंबाहेडा) ने प्राप्त किया। वहीं लेवल- 5 में फ़र्स्ट रनर अप सेंट्रल अकेडमी चित्तौड़गढ़ के कक्षा 5 के छात्र दैविक माथुर रहे, जिन्होंने 8 मिनट में 200 में से 199 प्रश्न सही किए। इंटर स्कूल प्रतियोगिता में परमीत सिंह (एरुडाइट लर्निंग स्कूल, फतहनगर), हिमांशु काबरा (अलख स्टडीज, चंदेरिया) तथा गुंजन धाकड़ (जीनियस पब्लिक स्कूल, मधुवन, चित्तौड़गढ़) विजेता रहे। वंडर एजुकेशन के संचालक ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करते हैं तथा मानसिक रूप से उन्हें सशक्त बनाते हैं इसलिए वंडर एजुकेशन का ध्येय है “हर बच्चे में छिपे प्रतिभाशाली गणितज्ञ को जगाना और इसके लिए वंडर एजुकेशन संस्थान की तरफ से प्रतिवर्ष बच्चों को इस तरह के प्लेटफॉर्म प्रदान करने कि कोशिश रहेगी। इससे बच्चे अपने सम्पूर्ण विकास की तरफ अग्रसर हो।

समारोह में विभिन्न स्कूल डायरेक्टर, फ्रैंचाइज़ी, शिक्षकगण, अभिभावकगण एवं वंडर एजुकेशन टीम की उपस्थिति रही। इन्हें वंडर एजुकेशन की तरफ से स्मृति चिन्ह प्रदान करके प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का समापन विजेताओं को शुभकामनाएं एवं भावी सफलता की मंगलकामनाओं के साथ हुआ। इसमें धन्यवाद जयेश भटनागर द्वारा किया गया।

What's your reaction?