views
सीधा सवाल। कपासन। नगर के मध्य से गुजर रहे उदयपुर मार्ग पर वृंदा विहार वाटिका के निकट सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। युवक अपने कार्यस्थल से खाना खाने के लिए घर जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार कंटेनर ने उसे टक्कर मार दी। यह घटना कस्बे के अजमीढ़ सर्किल के पास हुई।मृतक की पहचान कपासन के वार्ड एक के रूपतलाई निवासी राम लाल पुत्र छोगा लाल जटिया के रूप में हुई। राम लाल कृषि उपज मंडी के पास स्थित अपने कार्यस्थल से बाइक पर घर जा रहा था। अजमीढ़ सर्किल के पास पीछे से आ रहे कंटेनर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।टक्कर से राम लाल सड़क पर गिर गया और कंटेनर उसे कुचलता हुआ आगे निकल गया। हादसे में राम लाल की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी जेब में रखा मोबाइल भी टूट गया।घटना की सूचना मिलते ही एएसआई दुर्गा लाल और भेरू लाल जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि राम लाल भवन निर्माण में मिस्त्री का काम करता था। उसके परिवार में एक 8 साल का बच्चा है।