1554
views
views
सीधा सवाल। कपासन। स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान ने नगर पालिका कपासन में अधिवक्ता सुरेश शर्मा सिंहपुर को विधि सलाहकार नियुक्त किया।मंडल महामंत्री अशोक विजयवर्गीय के अनुसार कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर की अभिशंशा पर सुरेश शर्मा को विधिक सलाहकार नियुक्त किया गया।इससे पूर्व भी शर्मा नगर पालिका में विधि सलाहकार के रूप में कार्य कर रहे थे। शर्मा की नियुक्ति पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राज विजयवर्गीय,एस सी मोर्चा के जिला संयोजक भागीरथ चंदेल,महामंत्री अशोक विजयवर्गीय,ग्राम सेवक सहकारी समिति के अध्यक्ष नंद किशोर टेलर,सोहन लाल कुमावत,तनीषा विजयवर्गीय आदि ने दुपट्टा पहना कर स्वागत करते हुए विधायक अर्जुन लाल जीनगर का आभार ज्ञापित किया।