चित्तौड़गढ़ - ऑनलाइन गणना पत्र : प्रशासन की पहल को मिल रहा उत्साहपूर्ण सहयोग
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही

  • बड़ी खबर

अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर

मतदाता अपने स्तर पर कर रहे हैं ऑनलाइन

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। विशेष गहन पुनर्निरीक्षण कार्यक्रम (SIR) के तहत मतदाता सूची के अद्यतन कार्य में चित्तौड़गढ़ जिला राज्य के अग्रणी तीन जिलों में शामिल है। जिला प्रशासन की फील्ड स्तर पर सक्रियता और मतदाताओं की सहभागिता के चलते अब आमजन भी निर्वाचन आयोग की ऑनलाइन पहल को अपनाते हुए डिजिटल माध्यम से गणना पत्र भरने में आगे आ रहे हैं।

शिक्षा विभाग में कार्यरत व्याख्याता डॉ. विकास कुमार अग्रवाल ऑनलाइन गणना पत्र भरने वाले जिले के पहले मतदाता बने है। चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांधीनगर की भाग संख्या 107 के निवासी डॉ. अग्रवाल ने स्वयं ऑनलाइन फॉर्म भरने के साथ ही अनेक मतदाताओं को भी इस प्रक्रिया से जुड़ने के लिए प्रेरित किया है।

जिले में स्वीप (SVEEP) कार्यक्रमों और बीएलओ द्वारा किए जा रहे जनसंपर्क के परिणामस्वरूप अब मतदाता https://voters.eci.gov.in/ वेबसाइट पर स्वयं जाकर अपने गणना पत्र भरने में रुचि दिखा रहे हैं। प्रारंभिक चरण में ही 125 मतदाताओं ने ऑनलाइन गणना पत्र भर दिए हैं, जो आने वाले दिनों में और भी बढ़कर मतदाता जागरूकता और डिजिटल भागीदारी का नया अध्याय साबित होंगे। चितौड़गढ़ विधानसभा में 43, निंबाहेड़ा में 25,बेगूं में 20, कपासन में 19 एवं बड़ीसादड़ी विधानसभा में 18 मतदाताओं ने ऑनलाइन गणना प्रपत्र भरे है। 

जागरूकता और सहभागिता का संगम

जिला प्रशासन द्वारा निरंतर चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों के कारण मतदाताओं ने BLO के माध्यम से गणना पत्र भरने के साथ ही डिजिटल सुविधा से भी ऑनलाइन कार्य में रुचि दिखाई है । मतदाता स्वयं के स्तर से 2002 की मतदाता सूचियों की जानकारी भी आयोग की साइट से ऑनलाइन प्राप्त कर रहे हैं हालांकि ये सूचियां प्रत्येक बूथ लेवल अधिकारी के पास पूर्व से ही मौजूद भी है। प्रशासन का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक मतदाता ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी अद्यतन करें, जिससे प्रक्रिया पारदर्शी, सरल और समयबचत वाली बन सके।

जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन ने भी मतदाताओं से अपील की है कि एसआईआर के ऑफलाइन कार्य में BLO का सहयोग देने के साथ ही अपने EPIC नंबर और आधार विवरण का मिलान करें तथा वेबसाइट के माध्यम से स्वयं अपना गणना पत्र भरकर इस डिजिटल अभियान का हिस्सा बनें।

ऑनलाइन गणना पत्र भरने की प्रक्रिया – सरल और पारदर्शी

1. सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आपके EPIC कार्ड (मतदाता पहचान पत्र) और आधार कार्ड में नाम एक समान हो।

2. EPIC कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होना जरूरी है। यदि मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं है:

तो https://voters.eci.gov.in/

 वेबसाइट पर जाकर Form 8 भरकर मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करें।

3. वेबसाइट को मोबाइल नंबर से लॉग इन करेक Special Intensive Revision (SIR) – 2026 Fill Enumeration Form पर क्लिक करके आगे बढे। राज्य का चयन करें। अपना EPIC नंबर दर्ज करें। सिस्टम आपके कार्ड की जानकारी दिखाएगा।

4. मोबाइल नंबर दर्ज करें, OTP प्राप्त करें और उसे सबमिट करें।

5. यहाँ आपको यह बताना होता है कि 2002 की मतदाता सूची में आप या आपके परिवार के सदस्य (पिता, माता, दादा-दादी) का नाम था या नहीं। संबंधित व्यक्ति की जानकारी भरें – राज्य, विधानसभा, भाग संख्या, मतदाता क्रमांक और संबंध।

6. सिस्टम आपकी दर्ज जानकारी दिखाएगा। आवश्यक जानकारी भरकर आगे बढे।

7. अपनी नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो (अधिकतम 2MB तक) अपलोड कर सबमिट करे।

8.

What's your reaction?