views
सीधा सवाल। कपासन। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में बुधवार को सांसद खेल महोत्सव के तहत ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया। पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेडियम में सांसद सीपी जोशी और विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया।इस महोत्सव में कबड्डी, वॉलीबॉल, क्रिकेट और रस्सा कशी जैसी स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। कपासन पंचायत समिति की प्रत्येक पंचायत से टीमें इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रही हैं।शुभारंभ के अवसर पर सांसद जोशी ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने का आह्वान किया। उन्होंने आत्म निर्भर भारत के लिए हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेश के मंत्र का पालन करने पर भी जोर दिया। विधायक अर्जुन लाल जीनगर और भाजपा जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।कपासन ग्रामीण मंडल और शनि महाराज मंडल के खिलाड़ी भी इन प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। सांसद खेल महोत्सव के तहत कपासन पंचायत समिति क्षेत्र की सभी 23 ग्राम पंचायतों से कबड्डी, रस्साकशी, वॉलीबॉल और क्रिकेट के प्रत्येक खेल में एक एक टीम के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इन प्रतियोगिताओं की विजेता टीमें जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।इस मौके पर पूर्व विधायक बद्री लाल जाट, सांसद खेल महोत्सव के जिला संयोजक श्रवण सिंह राव, सांवलिया जी मंदिर मंडल अध्यक्ष जानकी दास वैष्णव, विधानसभा प्रभारी जिनेंद्र कोठारी, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिनेश पाराशर, पूर्व अध्यक्ष शंभु लाल जाट, जी एस एस अध्यक्ष नंद किशोर टेलर, नगर मंडल अध्यक्ष राज विजयवर्गीय, नपा उपाध्यक्ष ऐजाज अली, भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष विकास बारेगामा और पार्षद अशोक विजयवर्गीय सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।