चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर देशभक्ति से सराबोर रहा विद्यालय परिसर
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही

  • बड़ी खबर

अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर

वंदे मातरम हमारी अस्मिता और एकता का प्रतीक- विधायक कृपलानी

सीधा सवाल। निंबाहेड़ा। राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत वातावरण में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, निंबाहेड़ा में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व यूडीएच मंत्री एवं निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी रहे, जबकि अध्यक्षता पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, उपखण्ड अधिकारी विकास पंचौली, पुलिस उप अधीक्षक बद्रीलाल राव, नगर परिषद आयुक्त कौशल कुमार खटूमरा, सीबीईओ अरविंद कुमार मूंदड़ा, नगर महामंत्री देवकरण समदानी तथा कमलेश बुनकर सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा वंदे मातरम की मधुर ध्वनि के साथ पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल बन गया। सभी ने खड़े होकर सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन किया, जिससे वातावरण में राष्ट्रप्रेम की ऊर्जा व्याप्त हो गई।

मुख्य अतिथि विधायक श्रीचंद कृपलानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, यह भारत माता की वंदना और हमारी आत्मा का स्वर है। यह गीत स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हर देशभक्त के होंठों पर था और आज भी यह हमें अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए जिन्होंने बलिदान दिया, उन वीरों की स्मृति में यह गीत एक प्रेरणा स्रोत है। कृपलानी ने कहा कि युवाओं को अपने इतिहास और संस्कृति से जोड़ने के लिए ऐसे आयोजनों की निरंतरता आवश्यक है।

उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों में देशभक्ति, संस्कार और समाज सेवा की भावना विकसित करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज का युवा यदि अपने देश, संविधान और संस्कृति के प्रति सजग रहेगा, तो राष्ट्र का भविष्य और अधिक उज्ज्वल होगा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोहरलाल जैन ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह विद्यालय के लिए गौरव की बात है कि वंदे मातरम के 150 वर्ष जैसे ऐतिहासिक अवसर पर इतने सम्मानित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल सोमानी ने किया।

पूरा आयोजन देशभक्ति, अनुशासन और एकता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करता नजर आया।

What's your reaction?