126
views
views
सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने बिहार चुनाव में भाजपा समर्थित एनडीए गठबंघन को मिली ऐतिहासिक जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व की जीत बताया।
विधायक आक्या ने कहा की बिहार की जनता ने मोदी है तो मुमकिन है पर विश्वास जताते हुए प्रधानमंत्री्र मोदी के विकास पथ पर मोहर लगाते हुए ऐतिहासिक विजयश्री दिलाई। जनता के जनादेश में परिश्रम और प्रतिबद्धता का सम्मान करते हुए मोदी के नेतृत्व में नए भारत समृद्ध भारत की पटकथा लिख दी है। मोदी के नेतृत्व में आज सम्पूर्ण विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है तथा भारत महाशक्ति के रूप में उभरा है। जल्द ही भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।