views
सीधा सवाल। कपासन। नगरपालिका कार्यालय में जनजाति गौरव वर्ष 2025 मनाया गया।अधिशाषी अधिकारी ललित सिंह देथा ने बताया कि पालिका परिसर में जनजाति गौरव दिवस वर्ष 2025 ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वनवासी हुतात्मा बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई गई। जी एस एस अध्यक्ष नंद लाल टेलर द्वारा कार्यक्रम का संबोधन किया एवं उनकी जीवनी के बारे में बताया कि बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को झारखंड के उलिहातू गांव में हुआ था। वह एक भारतीय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और लोक नायक थे, जिन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ उलगुलान आंदोलन का नेतृत्व किया। जिससे आदिवासी भूमि अधिकारों और सांस्कृतिक पहचान की रक्षा हो सके।इस अवसर पर पार्षद अशोक विजयवर्गीय,आशीष सोनी,कनिष्ठ अभियंता खेमराज सिंह गुर्जर,वरिष्ठ सहायक गोपाल सुथार,राम प्रसाद गायरी,कनिष्ठ सहायक नन्द लाल मेनारिया,सचिन सोनवाल,प्रकाश शर्मा, सहायक कर्मचारीशान्ति लाल खटीक,माधव लाल,स्वास्थ्य निरीक्षक रेखा देवी, स्वास्थ्य जमादार मुकेश कोदली,विशाल,नरेगा जेटीए रोहित शर्मा,रोजगार सहायक सुनीता शर्मा, एसबीएम एम आई एस रिया गर्ग समस्त पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।