चित्तौड़गढ़ - भगवान बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष समाज के लिए प्रेरणा स्रोत - डाॅ. अरुण चतुर्वेदी
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....।

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर की जांच शुरू होगी कार्यवाही! * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत * चित्तौड़गढ़ - क्रिकेट के शौक ने ईनामी तस्कर को दिखाई हवालात, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पकड़ा * चित्तौड़गढ़ - मिली भगत से चल रहा लॉटरी से भूखंड बेचने का खेल * चित्तौड़गढ़ - झांसे का सौदा चंदेरिया का चंद्रनगर, कॉलोनी के नाम पर कृषि भूमि का हस्तांतरण * चित्तौड़गढ़ - सरकार का नुकसान, जिम्मेदार अनजान, बिना कन्वर्जन कृषि भूमियों पर कट रही कालोनियां * चित्तौड़गढ़ - ऑपरेशन विष हरण में पुलिस को बड़ी सफलता, गंगरार क्षेत्र में पकड़ी ड्रग्स फैक्ट्री, मादक पदार्थ के अलावा उपकरण जब्त, 14 लाख की नकदी और केश गिनने की मशीन भी पकड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी–निंबाहेड़ा मार्ग पर भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत, दो घायल * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ ड्रग फैक्ट्री मामले में नारकोटिक्स ने की एक और की गिरफ्तारी, एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को किया निलम्बित

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आज इंदिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि “आदिवासी समाज देश की आत्मा है और भगवान बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष देश व समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।”

उन्होंने बिरसा मुंडा के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान, त्याग, बलिदान तथा समाज को दिए संदेशों को याद करते हुए संपूर्ण समाज से उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि आज पूरा देश बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती गर्व के साथ मना रहा है। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद सी.पी. जोशी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने मात्र 25 वर्ष की आयु में अंग्रेजों के विरुद्ध जनजागरण और संघर्ष का नेतृत्व कर देश को नई दिशा दी। उनका त्याग और बलिदान आज की युवा पीढ़ी के लिए एक आदर्श है।

डॉ. चतुर्वेदी ने इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा बिरसा मुंडा के जीवन चरित्र पर आधारित लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।समारोह में जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित ने जनजातीय गौरव दिवस पर जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी प्रस्तुत की।

कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया गया। इस दौरान स्वयंसेवी संस्थाओं और विषिष्ठिजनों का सम्मान किया गया। आदिवासी छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इससे पूर्व जिला कलक्ट्रेट से इंदिरा प्रियदर्शनी आॅडिटोरियम तक रैली के रूप में विद्यार्थी पहुंचे।

इस अवसर पर विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, रतन गाडरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम, प्रशिक्षु आईएएस रविंद्र कुमार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, मिठ्ठू लाल जाट, रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह रूद, श्रवण सिंह राव, मनोज पारीक, सागर सोनी, गोवर्धन जाट, अनिल ईनाणी, नंदकिशोर लोहार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, जनजातीय छात्र-छात्राएँ एवं बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

What's your reaction?