चित्तौड़गढ़ / बिनोता - शिक्षक संघ राष्ट्रीय की मांग पर एसआईआर कार्य में आनुपातिक रूप से कर्मचारियों की ड्यूटी के निर्देश जारी
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही

  • बड़ी खबर

अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने शिक्षकों पर कार्य की दोहरी मार से अवगत कराते हुए लिखा था पत्र

सीधा सवाल। बिनोता।

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र भेजकर एसआईआर कार्य पूरा करने के लिए आनुपातिक रूप से अन्य कर्मचारियों को नियुक्त करने एवं पूर्व निर्धारित समय सीमा में छूट देकर बीएलओ को राहत प्रदान करवाने की मांग की।इस पर आज शासन सचिव शिक्षा कृष्ण कुणाल ने अर्द्ध शासकीय पत्र द्वारा शिक्षको को राहत दिलाने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए।

जिला अध्यक्ष पूरण मल लौहार और जिला मंत्री कैलाश चंद्र मालू के अनुसार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा ने कहा कि एसआईआर में लगे शिक्षकों की समस्याएं लगातार संगठन को प्राप्त हो रही थी।इस पर प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र भेजकर शिक्षकों राहत दिलाने की मांग रखी।संगठन की मांग पर शासन सचिव कुणाल ने शिक्षा के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए एकल शिक्षकों वाले विद्यालयों से शिक्षकों को विशेष गहन पुनरीक्षण (S.I.R.) के कार्य हेतु नहीं लगाने के साथ ही अन्य विद्यालयों से भी आनुपातिक रूप से कार्मिकों की ड्यूटी लगाने और किसी भी स्थिति में किसी भी विद्यालय से एक तिहाई से अधिक शिक्षकों की ड्यूटी नहीं लगाने के निर्देश जारी किए।साथ ही किसी भी राजकीय परीक्षा केन्द्र के संस्था-प्रधान (केन्द्राधीक्षक) की ड्यूटी विशेष गहन पुनरीक्षण (S.I.R.) कार्य से मुक्त करने,परीक्षा केन्द्र पर पर्याप्त मात्रा में वीक्षक उपलब्ध नहीं होने पर पीईईओ / यूसीईईओ या अन्य परिक्षेत्र से वीक्षक लगाने के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों की अनुशंसा पर विक्षक लगाने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक को अधिकृत करने,आमजन के आवागमन से परीक्षा अप्रभावित रखने हेतु परीक्षा अवधि के दौरान आवश्यक पुलिस व्यवस्था उपलब्ध करवायें जाने सहित कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए।इससे शिक्षको पर बहुमुखी जिम्मेदारियो के साथ बीएलओ कार्य के दबाव को देखते हुए राहत मिलेगी।

प्रदेश महामंत्री लखारा ने बताया कि संगठन ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र के माध्यम से बताया कि वर्तमान में निर्वाचन विभाग द्वारा एसआईआर कार्य को पूरा करने शिक्षकों को घर-घर भेजा जा रहा है।इससे शिक्षकों के साथ ही शिक्षण व्यवस्था पर भी दोहरी मार पड़ रही है।शिक्षा विभाग में एक ओर विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षाओं को पूर्व में तय समय से पहले नवम्बर-दिसम्बर माह में ही पूरा करवाये जाने के निर्देश दे रखे है।वहीं कई शिक्षको की ड्यूटियां लगाकर क्लस्टर कार्यशालाओं,प्रतियोगी परीक्षाओं को सम्पन्न करवाने,सांसद युवा खेल आयोजन करने,अर्धवार्षिक परीक्षा से पूर्व पाठ्यक्रम पूरा करवाना सहित अनेक कार्यों की जिम्मेदारी शिक्षको के कंधों पर डाल रखी है। है। कई बीएलओ शिक्षको के विद्यालयो में शिक्षको की पहले से ही कमी है।इस कारण शिक्षकों पर कार्य के दबाव को देखते हुए संगठन ने आनुपातिक रूप से अन्य कर्मचारियों को भी एसआईआर के कार्य के लिए नियुक्त करने की मांग की थी।

इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ से हेमंत शर्मा प्रदेश सह संयोजक अभिलेखागार प्रकोष्ठ, डॉ हीरा लाल लुहार प्रदेश शैक्षिक प्रकोष्ठ सदस्य,मदन लाल जोशी प्रदेश प्रशिक्षण प्रकोष्ठ सदस्य,प्रकाश चंद्र बक्शी हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ प्रदेश प्रकोष्ठ सदस्य,पवन शेखावत प्रदेश महिला कार्यसमिति सदस्य,रमेश चंद्र पुरोहित संभाग संयुक्त मंत्री, जिला संगठन मंत्री नर्बदा शंकर पुष्करणा,मधु जैन एवं जिला कार्यकारिणी के सभाध्यक्ष तेजपाल सिंह शक्तावत,उपसभाध्यक्ष उदय लाल अहीर और सैयद मुकर्रम अली,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवींद्र सिंह सिसोदिया, उपाध्यक्ष(पुरुष) हमीर सिंह राजपूत,उपाध्यक्ष महिला राजी कुमावत,उपाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा नाथू लाल डांगी,उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षा बीरबल सिंह, उपाध्यक्ष संस्कृत शिक्षा शंकर लाल भांभी,सचिव माध्यमिक भंवर सिंह गौड़,सचिव प्राथमिक सत्यनारायण भट्ट,सचिव संस्कृत नरपत सिंह चौहान,सचिव महिला बसंती सुथार,अतिरिक्त जिला मंत्री राजेंद्र कुमार गगरानी,महिला मंत्री दीपिका झाला,कोषाध्यक्ष सागर मल पटवा एवं सदस्य अध्यापक सुशील कुमार लड्डा,पंचायत समिति शिक्षक सदस्य विकास आचार्य,वरिष्ठ अध्यापक सदस्य मुकेश त्रिपाठी,प्राध्यापक सदस्य गोपाल लाल व्यास , संस्कृत शिक्षक सदस्य गोपाल लाल टेलर,प्रयोगशाला सहायक सदस्य आशीष कुमार गुप्ता,शारीरिक शिक्षक सदस्य चावंड सिंह चुंडावत,प्रबोधक सदस्य रमेश चंद्र मेनारिया पुस्तकालयाध्यक्ष मांगी लाल सुथार एवं समस्त पदाधिकारीयों ने शासन सचिव के निर्णय का स्वागत किया।

What's your reaction?