चित्तौड़गढ़ - भीलवाड़ा हाईवे पर हादसा, तीन भारी वाहन टकराए, दो के चालक फंसे, घंटों लगा रहा जाम
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या * चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिले में रविवार रात को भीलवाड़ा सिक्सलेन पर चंदेरिया थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हो गया। एक के बाद एक कर के तीन भारी वाहन आपस में टकरा गए। इसमें से दो के चालक केबिन में ही फंस गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। करीब चार-पांच घंटे की मशक्कत के बाद वाहनों में फंसे चालक को बाहर निकाल कर जाम खुलवाया गया। इसके लिए क्रेन की सहायता भी लेनी पड़ी। वहीं चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय से भी अतिरिक्त जाब्ता भेजा गया। बलकर के चालक को नींद आने से यह हादसा होने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

चित्तौड़गढ़ ग्रामीण पुलिस उप अधीक्षक शिव प्रकाश टेलर ने बताया कि रविवार रात को चित्तौड़गढ़ जिले में भीलवाड़ा सिक्सलेन पर गंगरार से पहले यह हादसा हुआ। रोलाहेड़ा पुलिया के पास चित्तौड़गढ़ से भीलवाड़ा की और जा रहा बलकर डिवाइडर पार कर दूसरे लेन में भीलवाड़ा से चित्तौड़गढ़ जा रहे ट्रेलर से जा टकराया। यह दोनों ही वाहन टकराए ही थे कि तभी पीछे से आ रहा कंटेनर भी ट्रेलर में जा घुसा। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। हादसे में बलकर व ट्रेलर के चालक केबिन में ही फंस गए। हादसा होने के तत्काल बाद मौके पर जाम की स्थिति हो गई। जानकारी मिलने पर गंगरार थानाधिकारी डीपी दाधीच, चंदेरिया थानाधिकारी मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे। यह जयपुर-उदयपुर का मुख्य मार्ग होने के कारण रात के समय काफी व्यस्त रहता है, ऐसे में वाहनों की भी भारी आवाजाही रहती है। इसके चलते मिनटों में ही वाहनों की लंबी कतार लगना शुरू हो गई। काफी दूर तक जाम लग गया। सूचना मिलने के बाद चित्तौड़गढ़ ग्रामीण पुलिस उपाधीक्षक भी मौके पर पहुंचे लोगों की सहायता से केबिन में फंसे वाहन चालकों को बाहर निकल गया। इसके लिए क्रेन मंगवानी पड़ी। क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। घायल दोनों ही चालक को उपचार के लिए चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय स्थित श्री सांवलियाजी राजकीय सामान्य चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। दोनों ही की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

आठ किलोमीटर लंबा दिखा जाम

 हादसे के कारण चित्तौड़गढ़-भीलवाड़ा सिक्सलेन पर वाहनों की कतार लगना शुरू हो गई। मौके पर भीलवाड़ा से चित्तौड़गढ़ लेन पर करीब आठ किलोमीटर लंबा जाम हो गया। गंगरार कस्बे में वैसे ही हाइवे पर पुलिया का काम चलने से जाम की स्थिति रहती है। वहीं उसे दूरी पर ही हादसा होने से वाहनों की भारी कतार लग गई। जाम खुलवाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। चित्तौड़गढ़ निवासी दिलीप चौबे ने बताया कि वह रात को भीलवाड़ा से चित्तौड़गढ़ आ रहा था। हादसे के कारण तीन से चार घंटे जाम में ही फंस कर रह गया। रात करीब 1.30 बजे जाम से बाहर निकल पाया।

What's your reaction?