चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सांसद खेल महोत्सव का हुआ भव्य आगाज़, सांसद जोशी एवं विधायक कृपलानी ने किया महोत्सव का शुभारंभ
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही

  • बड़ी खबर

अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर

सीधा सवाल। निम्बाहेड़ा।
निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र में बहुप्रतीक्षित ब्लॉक स्तरीय सांसद खेल महोत्सव-2025 का सोमवार को ऐतिहासिक और भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में सांसद एवं पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी मुख्य अतिथि के रूप में तथा पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी अध्यक्षता के रूप में उपस्थित रहे। खेल मैदान में आयोजित इस भव्य समारोह ने पूरे क्षेत्र में उत्साह, उमंग और खेल भावना का नया माहौल पैदा कर दिया।
उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष रतन लाल गाड़री, प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत, जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, पूर्व जिला प्रमुख भेरूसिंह चौहान, सांसद खेल महोत्सव के जिला प्रभारी श्रवण सिंह राव, आत्मनिर्भर भारत के जिला संयोजक रघु शर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद सोनी, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष पारस पारख मंचासीन रहे।

आतिशबाजी, ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजे के साथ हुआ स्वागत

समारोह के आरंभ में अतिथियों का भव्य आतिशबाजी, ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और पारंपरिक स्वागत से अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात 'आत्मनिर्भर भारत' की थीम पर लगाए गए स्टॉल पर अतिथियों ने शपथ पत्र भरकर आत्मनिर्भरता अभियान की सफलता के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।

मां सरस्वती एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय को नमन

मंच पर अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ समारोह का विधिवत शुभारंभ किया गया। स्वागत उद्बोधन में विधानसभा प्रभारी एवं पूर्व नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी ने खेल महोत्सव की रूपरेखा, प्रतियोगिताओं एवं महोत्सव के उद्देश्यों का विस्तार से विवरण प्रस्तुत किया।
सांसद खेल महोत्सव के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए सांसद सी.पी. जोशी ने कहा कि खेल ही राष्ट्र को मजबूत बनाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलों को नई दिशा और नई ऊंचाई मिली है। 'खेलो इंडिया' और सांसद खेल महोत्सव जैसे आयोजनों ने देश में खेल क्रांति ला दी है। निम्बाहेड़ा की धरती हमेशा से प्रतिभाओं की जन्मभूमि रही है और आज यहां उमड़ी खिलाड़ियों की यह भीड़ इसकी पुष्टि करती है। मैं सभी खिलाड़ियों से अपेक्षा करता हूं कि वे खेल को खेल भावना से खेलें, अपने क्षेत्र का गौरव बढ़ाएं और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का लक्ष्य बनाएं।
सांसद जोशी ने कहा कि खेलों में जीत-हार से ऊपर उठकर अनुशासन, समर्पण और परिश्रम का महत्व सबसे बड़ा है। उन्होंने युवाओं को नशा मुक्त रहने और स्वस्थ जीवन के लिए खेलों को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान सांसद सीपी जोशी ने उपस्थित जनों को आत्मनिर्भर भारत अभियान में हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाई।
समारोह के आरंभ में विधायक श्रीचंद कृपलानी ने अपने संबोधन में कहा कि सांसद खेल महोत्सव सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं में ऊर्जा, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम है। खेलों से मनोबल बढ़ता है, टीम भावना मजबूत होती है और समाज में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का वातावरण बनता है। हमारे युवा खेलों के मंच पर आगे बढ़ें, यही हमारे क्षेत्र और प्रदेश की प्रगति का आधार है। निम्बाहेड़ा में ऐसे आयोजन युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करते हैं। प्रशासन एवं आयोजकों ने उत्कृष्ट तैयारी कर यह साबित किया है कि हमारा क्षेत्र खेल प्रतिभाओं से समृद्ध है।
उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि ग्रामीण और ब्लॉक स्तर तक खेल सुविधाओं का विकास हो, ताकि हर खिलाड़ी को आगे बढ़ने का अवसर मिले। विधायक कृपलानी ने खेल महोत्सव के शुभारंभ की घोषणा की।
इस अवसर पर वंदे मातरम गीत की 150 वीं जयंती वर्ष के पूर्ण होने पर सभी ने वंदे मातरम गीत का गायन किया।

अतिथियों का सम्मान एवं आयोजन समिति का अभिनंदन

मंच पर सांसद खेल महोत्सव विधानसभा प्रभारी नितिन चतुर्वेदी के नेतृत्व में भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, कनेरा मंडल अध्यक्ष जुगलकिशोर धाकड़, छोटीसादड़ी पूर्वी मंडल अध्यक्ष विक्रम कुमावत, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष लोकेश धाकड़, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, नीलेश मेहता, ग्रामीण मण्डल महामंत्री राजेश धाकड़, जिला उपाध्यक्ष औंकारलाल धाकड़, जिला मंत्री शौकीन चपलोत, पारस विरवाल, उपाध्यक्ष गोपाल पंचौली, लक्की आहूजा, जगदीश माली, कुलदीप सिंह राठौड़, नगर मंत्री धर्मपाल जाट, ओमप्रकाश नाथ, शांतिलाल मेनारिया, राजेश जैन आदि ने सभी अतिथियों को उपरना ओढ़ाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।

अधिकारी एवं बड़ी संख्या में जनसमूह रहा उपस्थित

उद्घाटन समारोह में उपखंड अधिकारी विकास पंचौली, पुलिस उप अधीक्षक बद्रीलाल राव, सीबीईओ अरविंद मूंदड़ा सहित बड़ी संख्या में शारीरिक प्रशिक्षक, शिक्षक, विद्यार्थी, खिलाड़ी, छात्र-छात्राएं, पार्टी पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल सोमानी ने किया।

ऊर्जा, उत्साह और उमंग से सराबोर रहा पूरा खेल मैदान

सांसद खेल महोत्सव का भव्य आरंभ पूरे क्षेत्र में खेलों के प्रति नए जोश का संचार करता दिखाई दिया। उद्घाटन के साथ ही विभिन्न कब्बडी, क्रिकेट, रस्साकशी, वॉलीबॉल आदि प्रतिस्पर्धाओं की शुरुआत खिलाड़ियों में उत्साह भरने वाली रही।

What's your reaction?