चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - विधायक श्रीचंद कृपलानी ने किया निम्बाहेड़ा में उप परिवहन कार्यालय का शुभारंभ
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या * चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई

आमजन को लाइसेंस, नवीनीकरण, वाहन पंजीकरण जैसी सुविधाएं मिलेंगी स्थानीय स्तर पर

निम्बाहेड़ा।

निम्बाहेड़ा क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक दिन साबित हुआ, जब राज्य सरकार द्वारा बजट में स्वीकृत उप परिवहन कार्यालय, निम्बाहेड़ा का शुभारंभ मंगलवार, 18 नवम्बर 2025 को भव्य समारोह के बीच किया गया। पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर कार्यालय का औपचारिक उद्घाटन किया।

जेके तिराहा स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट तथा पूर्व जिला उपाध्यक्ष ललित प्रकाश शारदा उपस्थित रहे।

समारोह के आरंभ में परिवहन विभाग के अधिकारियों क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी चित्तौड़गढ़ नेमीचंद पारीक, जिला परिवहन अधिकारी एन.एन. शाह, परिवहन निरीक्षक सतीश कुमार मीणा, विक्रम सालवी, रविन्द्र जुरिया तथा विभागीय स्टाफ ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण से स्वागत किया। स्वागत उद्बोधन आरटीओ नेमीचंद पारीक द्वारा दिया गया।

निम्बाहेड़ा के विकास में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ा- विधायक कृपलानी

अपने संबोधन में विधायक श्रीचंद कृपलानी ने कहा कि निम्बाहेड़ा के लिए उप परिवहन कार्यालय की शुरुआत एक बड़े बदलाव का प्रतीक है। अब क्षेत्रवासियों को ड्राइविंग लाइसेंस बनाने, नवीनीकरण करवाने, वाहन फिटनेस एवं परमिट से संबंधित कार्यों के लिए चित्तौड़गढ़ के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि निम्बाहेड़ा जैसे औद्योगिक और व्यापारिक क्षेत्र के लिए यह सुविधा अत्यंत आवश्यक थी। आज इस कार्यालय के शुरू होने से लाखों लोगों को सुविधा मिलेगी और समय, धन एवं श्रम की बचत होगी।

विधायक कृपलानी ने राजस्थान सरकार के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का निम्बाहेड़ा एवं क्षेत्रवासियों की ओर से हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ, जिन्होंने निम्बाहेड़ा क्षेत्र की इस महत्वपूर्ण आवश्यकता को समझते हुए बजट में उप परिवहन कार्यालय की स्वीकृति प्रदान की। साथ ही उप मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री प्रेमचंद बैरवा का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने इस कार्यालय को शीघ्र शुरू करवाने में विशेष रुचि लेकर आमजन को यह बड़ी सौगात देने का कार्य किया।

उन्होंने आगे कहा कि यह कार्यालय स्थानीय युवाओं को रोजगार परामर्श तथा परिवहन से जुड़े कार्यों की पारदर्शिता और सुव्यवस्था बढ़ाने में भी सहायक होगा। कृपलानी ने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में परिवहन विभाग से संबंधित अन्य सुविधाओं का भी विस्तार कराया जाएगा।

उद्घाटन कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ. जे.एम. जैन, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, कमलेश बुनकर, ग्रामीण मण्डल महामंत्री राजेश धाकड़, पुलिस उप अधीक्षक बद्रीलाल राव, कोतवाली थानाधिकारी रामसुमेर मीणा, सदर थानाधिकारी संजय शर्मा, पंस विकास अधिकारी लक्षणलाल खटीक, जिला मंत्री शौकीन चपलोत, जिला प्रवक्ता मानवेन्द्र सिंह चौहान, नगर उपाध्यक्ष गोपाल पंचौली, लक्की आहूजा, जगदीश माली, कुलदीप सिंह राठौड़, नगर मंत्री आशीष बोड़ाना, ओमप्रकाश नाथ, कैलाश सेन, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, एससी मोर्चा नगर अध्यक्ष विजय बैरवा, ट्रांसपोर्ट व्यवसायी संजय शारदा, पीयूष शारदा, लोकेश लड्ढा, रवि दशोरा, अशोक शर्मा, रामचंद्र चारण, यासीन खान आदि सहित नगर के जनप्रतिनिधि, ट्रांसपोर्ट व्यवसायी, मोटर मालिक, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी संगठन, मीडियाकर्मी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। अतिथियों ने कार्यालय भवन का निरीक्षण कर सुविधाओं की जानकारी भी ली।

What's your reaction?