चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र में पश्चिम-मध्य रेलवे से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की आवश्यकता-सांसद जोशी
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही

  • बड़ी खबर

अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ में रेलवे से संबधीत कार्यो के विकास, यात्रियों की सुविधा तथा क्षेत्र की कनेक्टिविटी को सुदृढ़ बनाने हेतु पश्चिम-मध्य रेलवे से संबंधित कई महत्वपूर्ण विषयों को लेकर मण्डल के सांसदों की बैठक सांसद सी.पी.जोशी ने कोटा में रेलवे से संबधीत बैठक मंे बात रखी।

ये रेलवे से संबधीत बैठक सीधे रूप से चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र के समेत व्यापक मेवाड़ क्षेत्र के रोजगार, शिक्षा, व्यापार, धार्मिक आवागमन तथा औद्योगिक गतिविधियों को प्रभावित करती हैं। बैठक में सांसद जोशी ने निम्न विषयों को रखा:-

1. चित्तौड़गढ़-कोटा रेलमार्ग का दोहरीकरण

क्षेत्र की बढ़ती यातायात आवश्यकताओं को देखते हुए इस मार्ग के दोहरीकरण को शीघ्र स्वीकृति दिए जाने की मांग की गई है।

2. कोटा-नीमच वाया बेंगू नई रेल लाइन के लिए बजट आवंटन

स्वीकृत 140 किमी लंबा यह मार्ग चित्तौड़गढ़-रतलाम लाइन पर दबाव कम करेगा तथा रावतभाटा परमाणु बिजलीघर, पत्थर उद्योग और कृषि व्यापार को नई गति देगा। इसके बजट आवंटन की आवश्यकता व्यक्त की गई है। इसका फाइनल लोकेशन सर्वे हो गया हैं।

3. चित्तौड़गढ़-अयोध्या (वाया कोटा-ग्वालियर) शक्ति-भक्ति एक्सप्रेस की शुरुआत

वर्तमान में कोटा से चल रही ईटावा-अयोध्या कनेक्टिविटी को चित्तौड़गढ़ तक बढ़ाने से अयोध्या के लिए सीधी ट्रेन उपलब्ध हो सकेगी।

4. कोटा-पटना ट्रेन को उदयपुर तक विस्तारित करना

कोटा-पटना एक्सप्रेस (13238) का काफी समय कोटा स्टेशन पर खाली रहता है। इसे उदयपुर तक बढ़ाने से मेवाड़ क्षेत्र के यात्रियों को अयोध्या, वाराणसी, कानपुर, पटना तक सीधी सुविधा उपलब्ध होगी।

5. कोटा-अहमदाबाद (असरवा) ट्रेन 19821/19822 को दैनिक किया जाए

वर्तमान में यह ट्रेन द्वि-साप्ताहिक है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इसे प्रतिदिन चलाने की मांग की गई है।

6. कोटा-चित्तौड़गढ़-उदयपुर रूट पर दो मैमू रैक की नियमित अप-डाउन सेवा

यह सेवा हज़ारों कामगारों, छात्रों एवं आम यात्रियों के लिए दैनिक परिवहन का किफायती एवं विश्वसनीय विकल्प प्रदान करेगी और पूरे क्षेत्र के लिए लाइफलाइन का कार्य करेगी।

7. मंदसौर-कोटा स्पेशल (19815/16) का हरिद्वार तक विस्तार

इस विस्तार से कोटा, श्री महावीरजी, मथुरा, दिल्ली व हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी।

8. पारसोली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म का विस्तार

प्लेटफॉर्म छोटा होने के कारण यात्रियों को चढ़ने-उतरने में कठिनाई होती है। प्लेटफॉर्म को विस्तारित करने की मांग की गई है।

9. बस्सी स्टेशन और रेलवे फाटक के बीच 20 फीट चैड़े अंडरपास का निर्माण

ग्रामीणों व यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही हेतु अंडरपास बनाना अत्यंत जरूरी बताया गया है।

इस बैठक की अध्यक्षता सी.पी.जोशी ने की तथा इसमें नीमच-मन्दसौर सांसद सुधीर गुप्ता, भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल, पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर महाप्रबन्धक शोभना बंदोपाध्याय, कोटा मण्डल रेल प्रबन्धक अनिल काबरा समेत रेलवे के अधिकारी व जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

What's your reaction?