चित्तौड़गढ़ - जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 35 बीएलओ सम्मानित
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही

  • बड़ी खबर

अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर

रणनीति और समयबद्धता से एसआईआर कार्य पूर्ण करने पर मिला सम्मान

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत फील्ड में रहकर समयपूर्व एसआईआर कार्य पूर्ण करने वाले जिले के 10 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ)सहित 90 प्रतिशत तक ऑनलाइन उपलब्धि हासिल करने वाले कुल 35 बीएलओ को शुक्रवार को सम्मानित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन ने इन बीएलओ को सम्मानित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय दायित्व से जुड़े इस कार्यक्रम को बेहतर रणनीति और प्रतिबद्धता के साथ पूरा कर इन कार्मिकों ने उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।

जिला कलक्टर ने सभी ईआरओ को निर्देश दिए कि इन दक्ष एवं अनुभवी बीएलओ की सेवाओं का उपयोग आगे भी फील्ड में फैसिलिटेटर के रूप में किया जाए ताकि समयबद्ध तरीके से एसआईआर के कार्य को पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जा सके।

सम्मानित बीएलओ ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कार्य शुरू करने से पूर्व रणनीति बनाना और 90 से 95 प्रतिशत मतदाता मैपिंग पूरी करना गणना पत्रों को ऑनलाइन अपलोड करने में काफी सहायक रहा। इससे कार्य सहज, तनावमुक्त और समयबद्ध रूप से पूरा हो पाया।

इन बीएलओं का हुआ सम्मान:

चित्तौड़गढ़ विधानसभा से गोपाल लाल शर्मा (भाग संख्या 19), राजमल (24), सुनीता सोनी (171), सत्यनारायण मीणा (205), प्रवीण वर्मा (206), हरिओम सिंह शक्तावत (216), सूरजमल धाकड़ (218), गोपाल सोलंकी (249), सुनील कुमार शर्मा (250), कमलेश आचार्य (268), कपासन विधानसभा: शांति दास (256), रामेश्वर लाल जटिया (272), रतन लाल गाड़री (273), निंबाहेड़ा विधानसभा से मन्नालाल सुथार (7), जशवंत कुमार पाटीदार (11), भगवान लाल गाडरी (16), खेमराज कुम्हार (18), विजय कुमार टेलर (23), ओमप्रकाश बेनीवाल (38), मुकेश सिंह गुर्जर (57), दुष्यंत शर्मा (117), अर्जुन धाकड़ (122), सुदेश कुमार यादव (132), सीताराम धाकड़ (138), देवीलाल जटिया (157), विनोद आंजना (185), हरीश कुमार शर्मा (187), वरदीचंद नाई (199), रामलाल रैगर (210), राकेश शर्मा (272), बड़ीसादड़ी विधानसभा से राजेश कुमार चौधरी (111), रूपराज तिवाड़ी (293) एवं बेगूं विधानसभा से गोविंद लाल नागर (160), अशोक राज भानावत (252), प्रहलाद धाकड़ (भाग संख्या 253) का सम्मान किया गया।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा: प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

डीओआईटी के जनसुनवाई कक्ष में जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की गई। बैठक में पांचों विधानसभा क्षेत्रों के ईआरओ, एईआरओ एवं संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता और पूर्णता लोकतांत्रिक प्रक्रिया की बुनियाद है, इसलिए प्रत्येक स्तर पर जिम्मेदारी और तत्परता बनाए रखें। 

उन्होंने मतदाता मैपिंग से कम गणना पत्रों के ऑनलाइन होने को गंभीरता से लेते हुए सभी ईआरओ को प्रभावी रणनीति बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सभी बीएलओ के द्वारा नव मतदाताओं को फार्म 6 और संशोधन फार्म 8 के वितरण, पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान अनुपस्थित, शिफ्ट और मृत मतदाताओं के प्रपत्रों की समीक्षा में विशेष सावधानी रखने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी ईआरओ से बूथ वार प्रगति की भी समीक्षा की।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम (प्रशासन) प्रभा गौतम, मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, प्रशिक्षु आईएएस रविंद्र मेघवाल, एडीएम (भू-अभिलेख) रामचंद्र खटीक, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित, उपखंड अधिकारी बीनू देवल सहित सभी ईआरओ-एईआरओ मौजूद रहे।

What's your reaction?