चित्तौड़गढ़ - सात दिन में आए सवा लाख यूरिया के बैग, फिर भी लग रही कतार, कृषि विभाग की सख्ती भी नहीं आ रही काम
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही

  • बड़ी खबर

अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिले में रबी की बुवाई के साथ खाद को लेकर खींचतान शुरु हो गई। अब स्थिति यह हो गई कि गांव-गांव में खाद के ट्रक पहुंचते ही किसानों की लंबी कतार लग रही है। भले ही विभाग कृषि विभाग बुवाई का रकबा बढ़ने की बात कह रहा है लेकिन किसानों को खाद नहीं मिल पा रहा है। सात दिन में करीब सवा लाख यूरिया के बैग आए हैं। अब भी कई क्षेत्रों में खाद को लेकर कतार दिखी है। साथ ही कई उर्वरक विक्रेता नियमों को बायपास करते हुवे भी खाद के बैग भी सप्लाई कर रहे हैं। ऐसे में विभाग ने सख्ती बरती है और उर्वरक विक्रेताओं पर लगाम भी कसी है। इसके बाद भी खाद की पूर्ति नहीं हो पा रही है। विभाग आगे भी

संयुक्त निदेशक कृषि शंकर लाल जाट ने बताया कि जिले में 3 लाख 5 हजार हेक्टेयर के आस-पास रबी की बुवाई हुई है। इस बार गेहूं की बुवाई में बड़े बदलाव हुए हैं। गत वर्ष एक लाख 40 हजार हेक्टेयर के आस-पास गेहूं की बुवाई हुई थी। वहीं इस बार की बात करें तो एक लाख 57 हजार हेक्टेयर में बुवाई हो चुकी है। अब भी खेत खाली हुए हैं वहां पर भी बुवाई हो रही है। अब 10 से 12 हजार हेक्टेयर में बुवाई होने की संभावना है। इस बार गेहूं का रकबा 15 से 20 हजार हेक्टेयर बढ़ेगा। संयुक्त निदेशक ने बताया कि इस बार जो बाद की बरसात हुई है उसके कारण पानी अच्छा हुआ और सभी फसलों की बुवाई एक साथ हो गई। इसके कारण फसलों में प्रथम सिंचाई अब हो रही है। इसमें किसान भाइयों को यूरिया की आवश्यकता हो रही है। 

दूसरी पिलाई के करीब तक हो गई यूरिया की आपूर्ति

संयुक्त निदेशक शंकरलाल जाट ने बताया कि इस बार 55 हजार मैट्रिक टन खाद का प्लान रबी की फसल को लेकर रहा है। इसके मुकाबले अब तक 43 हजार 500 मैट्रिक टन यूरिया सप्लाई हो चुका है। इसमें से भी 2810 मैट्रिक टन यूरिया का बैलेंस है। इस सप्ताह की बात करें तो 1 लाख पांच बैग यूरिया के आए हैं, जिनका जिले में विभिन्न स्थानों पर वितरण करवाया जा रहा है। एक रैक और लगी हुई है, जिससे भी यूरिया की आपूर्ति हुई है। संयुक्त निदेशक ने बताया कि खाद की जो डिमांड बताई है वह 15 जनवरी तक है, जो गेहूं की द्वितीय पिलाई करेंगे तब तक का है। कई बार ऐसा होता है कि किसान भाइयों को भ्रांति हो जाती है कि खाद नहीं मिलेगा तो वह स्टॉक करने लग जाते हैं। खाद सभी जगह उपलब्ध हो रहा है। इस सप्ताह जो सप्लाई हुई है उससे काफी रिलीफ मिला है। किसानों से आग्रह है कि अनावश्यक स्टॉक नहीं करें।

कई दुकानों पर की है कार्यवाही

संयुक्त निदेशक ने बताया कि विभाग की और से लगातार नियम विरुद्ध खाद की आपूर्ति करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस सप्ताह में दो से तीन लाइसेंस निरस्त भी किए हैं। आज भी जांच की गई है और जो रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उर्वरक विक्रेता से आग्रह है कि वह किसान भाइयों का सहयोग करें। खाद की काला बाजार नहीं करें। कहीं पर भी शिकायत होगी तो नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। उर्वरक विक्रेता काला बाजारी नहीं करें, तय मूल्य से अधिक पर बिक्री नहीं करें। बिना विभाग की सूचना के भी वितरण करने पर कार्य की जाएगी।

कहीं बिना सूचना वितरण, तो कहीं शुरुआत होते ही यूरिया खत्म 

इधर, जानकारी में सामने आया कि चित्तौड़गढ़ जिले में खाद वितरण को लेकर कई नियमितताएं सामने आ रही है। इसकी शिकायत जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग को भी पहुंच रही है। इनके आधार पर कार्यवाही भी की जा रही है। कहीं बिना भी विभागीय अधिकारियों के खाद वितरण की बात सामने आ रही है तो कहीं रात को ही खाद के ट्रक गायब होने की भी शिकायत मिली थी। इस पर भी विभाग ने कार्रवाई की है। अधिकांश स्थानों पर तय मूल्य से अधिक राशि लेने की शिकायत हैं।

What's your reaction?