views
सीधा सवाल। बस्सी। तहसील में स्वीकृत उप जिला चिकित्सालय के निर्माण को लेकर ग्रामीणों में लंबे समय से चला आ रहा विवाद अब समाप्त होता नजर आ रहा है। चिकित्सालय के स्थान को लेकर बनी असहमति के समाधान के लिए सोमवार को सैकड़ों ग्रामीण चित्तौड़गढ़ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदर्शन कर अपनी मांग रखी।
प्रदर्शन के दौरान जनप्रतिनिधियों के आने का इंतजार किया गया। इसी बीच तबीयत ठीक न होने के बावजूद सांसद सी.पी. जोशी ग्रामीणों के बीच पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने विधायक चंद्रभान सिंह आक्या से फोन पर चर्चा की।
जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के बीच हुई बैठक के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने बताया कि उप जिला चिकित्सालय का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण से पूर्व चिकित्सालय का स्थान परिवर्तन किया जाएगा, जिस पर सभी की सहमति बन गई है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में ही चिकित्सालय का स्थान परिवर्तन कर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। निर्णय के बाद ग्रामीणों में संतोष देखा गया और लंबे समय से चला आ रहा विवाद समाप्त हो गया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सी.पी. नामधरानी, महामंत्री सोहन खटीक छोटू धाकड़, जगदीश भांड, बनवारी आगाल,कालू व्यास, जगदीश शिशोदिया,रमेश धाकड़, टोनू सिंह,सुनील माली,श्री राम काकाणी,कमल मीणा,छोटू मेवाड़ा,मनोहर खटीक, राजू खटीक,मानवेन्द्र सिंह, पुराण सिंह,रोनी खटीक,सागर खटीक,नंदकिशोर कोठारी,किशन जागेटिया, रामस्वरूप पुरोहित, यशवंत पुरोहित,रमेश जागेटिया,महेन्द्र सिंह,शिव भूत सभी मौजूद थे।
सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे