चित्तौड़गढ़ - आखिर नारकोटिक्स ने बदली व्यवस्थाएं, अपराधी का नाम और फोटो किया जारी, सहयोगियों पर भी कसेंगे नकेल...?
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर की जांच शुरू होगी कार्यवाही! * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत * चित्तौड़गढ़ - क्रिकेट के शौक ने ईनामी तस्कर को दिखाई हवालात, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पकड़ा

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। एक वर्ष से नारकोटिक्स महकमे में जारी व्यवस्थाओं में बदलाव करते हुवे एमडी ड्रग्स फैक्ट्री के मामले में गिरफ्तार आरोपित का फोटो और नाम जारी किया है। लेकिन फोटो और नाम जारी करने में तीन दिन का समय लग गया। ड्रग्स फैक्ट्री मामले में एक ही आरोपित गिरफ्तार हुआ है तथा बड़ा सवाल अब भी है कि पूरे गिरोह का खुलासा होगा या एक ही आरोपित पर जांच खत्म हो जाएगी।
जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय संकल्प 'नशा मुक्त भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), राजस्थान इकाई के अधिकारियों ने अवैध रूप से मादक पदार्थों का निर्माण करने वाली एक गुप्त प्रयोगशाला का पर्दाफाश किया है।विशिष्ट एवं विश्वसनीय खुफिया सूचना के आधार पर CBN चित्तौड़गढ़ 1, 2, 3 एवं चित्तौड़गढ सेल की संयुक्त टीम ने ग्राम सुरजना से दूर स्थित एक एकांत बाड़ा मकान पर रणनीतिक छापा मारा गया था। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को मौके पर पकड़ा गया तथा परिसर की तलाशी में भारी मात्रा में मेफेड्रोन एवं उसके अवैध निर्माण में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई। तस्करी में प्रयुक्त एक बाइक को भी बरामद किया है।

यह हुई बरामदगी, लाखों में मूल्य
मौके से नारकोटिक्स की टीम ने
मेफेड्रोन (MD) पाउडर 107 ग्राम, मेफेड्रोन (MD) क्रूड 3.961 किलोग्राम, अल्प्राजोलम पाउडर 1.826 किलोग्राम, मेफेड्रोन के सिंथेसिस में प्रयुक्त रसायन लगभग 200 किलोग्राम बरामद किया। इनका अनुमानित मूल्य लाखों रुपए बताया है। मौके पर गुप्त रूप से मादक पदार्थ निर्माण के प्रयुक्त हाई-टेक प्रयोगशाला उपकरण भी बरामद हुवे हैं। इस प्रकार कुल 5.894 किलोग्राम मनोप्रभावी पदार्थ बरामद किए गए।

सहयोगी एक या इससे ज्यादा ?
नारकोटिक्स की प्रारंभिक पूछताछ में यह तथ्य सामने आया है कि जब्त अवैध मेफेड्रोन का निर्माण उक्त परिसर में अवैध रूप से किया जा रहा था। आरोपी अपने एक सहयोगी के साथ मिल कर इस गुप्त प्रयोगशाला का संचालन कर रहा था। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, बरामद अवैध मेफेड्रोन के निर्माण में प्रयुक्त रसायनों को जब्त कर लिया गया है। उक्त प्रकरण में एक व्यक्ति, सोनू सिंह उर्फ अकबर, निवासी मन्दसौर (म.प्र.) को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की प्रासंगिक प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में आगे की जांच जारी है, जिसमें कच्चे माल के स्रोतों, वित्तीय कड़ियों तथा आगे की तस्करी नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।

तो कई लोगों पर पहुंचेगा हाथ
इधर, नारकोटिक्स की टीम जांच में जुटी हुई है और एक सहयोगी के शामिल होने की बात कही जा रही है। वहीं बताया जा रहा है कि तैयार किए मादक पदार्थ की सप्लाई और बिक्री के नेटवर्क के पीछे लगे तो कई लोगों तक नारकोटिक्स के हाथ पहुंच सकते हैं। लेकिन लंबे समय से चल रहे इस मिली भगत के खेल में पूरे नेटवर्क को तोड़ पाना नारकोटिक्स के बस में दिखाई नहीं दे रहा।

What's your reaction?