चित्तौड़गढ़ - गंभीरी नदी के तट पर हुआ भव्य चुनरी मनोरथ, मेवाड़ महोत्सव समिति के आयोजन में उमड़े शहरीवासी, संतों का किया सम्मान, गंगा की तर्ज पर हुई महाआरती
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही

  • बड़ी खबर

अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। मेवाड़ महोत्सव समिति की और से कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर गंभीरी नदी के तट पर आयोजित भव्य चुनरी मनोरथ, छप्पन भोग, अन्नकूट, संत सम्मान और गंगा की तर्ज पर महाआरती का आयोजन किया गया। शहर की गंगा कही जाने वाली गंभीरी नदी के तट पर हुए चुनरी मनोरथ में सैंकड़ों की संख्या में शहरवासियों ने भाग लिया। 

मेवाड़ महोत्सव समिति के अध्यक्ष अनंत समदानी एवं उपाध्यक्ष अनुराग द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार शाम सवा 5 बजे शहर के रामद्वारा के संत रमताराम महाराज, युवा ओजस्वी संत दिग्विजयराम महाराज, रोहित गोपाल भैया महाराज, विनोद यति महाराज के सम्मान से कार्यक्रम का आगाज हुआ। संतों के सम्मान में जिला प्रमुख गब्बरसिंह अहीर, कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर, भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, भामाशाह रामगोपाल जायसवाल, सांवरिया मंदिर मंडल अध्यक्ष जानकीदास वैष्णव, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मिट्ठूलाल जाट, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सीपी नामधराणी, प्रवक्ता संजु लड्ढा, मीरा स्मृति संस्थान के संरक्षक प्रो. सत्यनारायण समदानी, उद्योगपति गोविन्द गदिया, राम गुरबानी, अशोक समदानी, सीए अर्जुन मूंदड़ा, यूआईटी के पूर्व चेयरमेन सुरेश झंवर, गोपालस्वरूप ओझा, राधेश्याम आमेरिया, राधाकृष्ण गदिया, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष प्रशांत शर्मा, एडवोकेट नरेन्द्र पोखरना, एडवोकेट प्रदीप काबरा, गौरव त्यागी ने संतो का सम्मान कर कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम सचिव लीला आगाल, कार्यक्रम संयोजक जया तोषनीवाल ने बताया कि सूरत के कारीगरों द्वारा तैयार की गई 211 मीटर लम्बी चुनरी को संतो व अतिथियों द्वारा जैसे ही माँ गंभीरी को अर्पण करने की शुरूआत करने लगे उपस्थित श्रद्धालुओं में चुनरी को स्पर्श करने की होड़ मच गई। इस अवसर पर दोनों तटों पर नदी के बीच एक दर्जन नावों की सहायता से चुनरी अर्पण कर चुनरी मनोरथ का आयोजन किया गया। गणमान्य नागरिकों द्वारा चुनरी को धीरे धीरे नावों में सवार लोगों तक पहुँचाया जो चुनरी को नदी के दूसरे तट तक ले गये। संरक्षक आशा पोखरना, आयोजन सचिव भावना आगाल ने बताया कि जैसे ही माँ गंभीरी को चुनरी अर्पण कर चुनरी मनोरथ सम्पन्न हुआ, गंगा की तर्ज पर माँ गंभीरी की महाआरती कोटा से विशेष रूप से आमंत्रित पंडित वैभव जोशी की टीम द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ की गई। जनप्रतिनिधि, मंचासीन संत एवं श्रद्धालुओं ने भी बढ़ चढ़ कर इस महाआरती में हिस्सा लिया। 

समिति सहसचिव ज्योति तिवारी एवं सहसंयोजक रीना जागेटिया ने बताया कि महिलाओं द्वारा 51 आरती के थाल आटे के दीपक द्वारा सजाये गये जिनसे उपस्थित श्रद्धालु भी आरती करते नजर आये। जैसे ही आरती का समापन हुआ वैसे ही भव्य आतिशबाजी के नजारे ने वहाँ मौजूद शहरवासियों को आकर्षित कर दिया। इस अवसर पर गंभीरी पुलिया पर भी विद्युत सजावट की गई। चुनरी मनोरथ को देखने पूरा शहर उमड़ पड़ा, पूरा गंभीरी तट खचाखच भरने के बाद भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुलिया पर भी इस आयोजन को देखने पहुँचे। समिति द्वारा कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं के लिए अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। अतिथियों का स्वागत संरक्षक श्रवणसिंह राव, अध्यक्ष अनंत समदानी, उपाध्यक्ष अनुराग द्विवेदी, सहसचिव ज्योति तिवारी, आयोजन सचिव भावना आगाल, संगठन मंत्री राधा काबरा, कार्यक्रम संयोजक जया तोषनीवाल, सहसंयोजक रीना जागेटिया, कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश सुखवाल, अभिषेक मूंदड़ा, बंटी शर्मा, प्रियंका आगाल, यश टेलर आदि ने किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव लीला आगाल ने किया। 

कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थाओं में रेखा समदानी, अवनी शर्मा, अक्षिता पोखरना, अरूणा द्विवेदी, शकुंतला कुमावत, मंजु तोषनीवाल, सरस्वती शर्मा, अक्षिता माहेश्वरी, सीमा शर्मा, महेन्द्र सिंह राजावत, विकास गंगवाल, अनुराग बांगड़, सनी सुखवाल, बलजीतसिंह सोनी, हिमांशु जाजु, अभिमन्यु समदानी, सुनिल मेनारिया, पवन शर्मा, जितेन्द्र सोमानी, अक्षत समदानी लगे रहे।

What's your reaction?