चित्तौड़गढ़ - शादी समारोह में आए युवक की कार का कांच फोड़ आभूषण व नकदी चोरी
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही

  • बड़ी खबर

अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। शहर के गांधीनगर क्षेत्र में एक विवाह समारोह में आए युवक की कार का कांच फोड़ कर अज्ञात बदमाशों ने बैग चोरी कर लिया। इस बैग के अंदर सोने की अंगूठी व हार के अलावा 15 हजार रुपए की नकदी भी बताई गई है। इस संबंध में पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर के अनुसंधान शुरू कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं पुलिस ने बताया कि प्रार्थी युवक ने अपनी कार को सामुदायिक भवन से काफी दूर खड़ा किया था, जिससे अंधेरा का लाभ उठा कर चोर वारदात को अंजाम दे गए।

चित्तौड़गढ़ कोतवाली थाने में प्रार्थी गांधीनगर सेक्टर 5 निवासी दिलखुश पुत्र अनिल शर्मा ने रिपोर्ट दी है। इस रिपोर्ट में बताया कि बीती रात को व गांधीनगर एक विवाह समारोह में भाग लेने के लिए लेने के लिए गया था। उसके एक परिचित की शादी घटियाव ली मार्ग पर स्थित सामुदायिक भवन में थी। ऐसे में उसने अपनी कार को भगत सिंह पार्क के यहां पर खड़ा किया। रात करीब 11 बजे अपनी कार के यहां पहुंचा तो देखा कि उसका कांच फूटा हुआ था। कार के अंदर रखा एक बैग भी गायब था। इस बैग के अंदर सोने की अंगूठी, सोने का हार तथा 15 हजार रुपए की नगदी रखी हुई थी। प्रार्थी ने इसकी सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी। देर रात को सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है तथा तकनीकी साधनों और मूखबीर तंत्र की सहायता से अज्ञात बदमाशों की तलाश की जा रही है। इस संबंध में कोतवाली थाने के एएसआई जितेंद्र सिंह ने बताया कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर के अनुसंधान शुरू कर दिया है। प्रार्थी ने सामुदायिक भवन से काफी दूर कार को खड़ा किया था। यहां रात के समय अंधेरे का फायदा उठा कर बदमाश चोरी की वारदात को अंजाम दे गए। पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच में जुटी है।

आए दिन आती है चोरी की शिकायत 

गांधीनगर स्थित सामुदायिक भवन के बाहर की तरफ पहले भी चोरी की शिकायतें सामने आई है। यहां विवाह समारोह में भाग लेने वाले मेहमानों के वाहनों से पेट्रोल एवं डीजल चोरी की घटनाएं भी होती रही है अज्ञात बदमाश यहां खड़ी दोपहिया वाहनों से पेट्रोल निकाल देते हैं। छोटी चोरी होने के कारण की कोई ध्यान नहीं देता।लेकिन इस बार चोरों ने बड़ा हाथ मारा और नकदी तथा आभूषण चुराकर ले गए।

गांधीनगर एनिकट के पास मिले दस्तावेज

प्रार्थी दिलखुश शर्मा ने बताया कि वह पेशे से एंकर है। वहीं विवाह समारोह में भाग लेने अपने रिश्तेदार के यहां आया था। बुधवार को उसकी इवेंट कंपनी में काम करने वाले एक साथी को उसकी पत्नी के कुछ दस्तावेज गांधीनगर में गंभीरी नदी एनिकट के पास पड़े मिले थे। ऐसे में आशंका है कि चोरों ने बैग की तलाशी एनिकट के पास ली हो। वहीं प्रार्थी ने बताया कि चोरी गए आभूषण एवं नकदी उसकी पत्नी के थे।

What's your reaction?