चित्तौड़गढ़ - विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 : बूथ स्तर तक कार्यों की मॉनिटरिंग
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही

  • बड़ी खबर

अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा व्यापक समीक्षा एवं निरीक्षण

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत जिले में मतदाता सूची से संबंधित कार्यों की गति और गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूर्ण रूप से सक्रिय है। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन के निर्देशन में जिलेभर में इस कार्यक्रम की निरंतर समीक्षा, निरीक्षण और मॉनिटरिंग की जा रही है। निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े प्रत्येक स्तर पर पारदर्शिता, सटीकता एवं समयबद्धता पर विशेष बल दिया जा रहा है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एसआईआर से जुड़े प्रभारी अधिकारियों, ईआरओ, स्वीप प्रभारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाता सूची से संबंधित कार्यों को जनसुलभ, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता तक सहज एवं आशंका-रहित पहुँच सुनिश्चित की जाए, जिससे किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से वंचित न रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने अब तक हुए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट लेते हुए आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की और सभी अधिकारियों को समयबद्ध रूप से कार्यक्रम के विभिन्न चरणों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फील्ड स्तर पर कार्यरत टीमों को सक्रिय रखते हुए निरंतर निरीक्षण किया जाए, ताकि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति समय पर की जा सके। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत हर पात्र मतदाता को सूची में शामिल करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रशासनिक अधिकारी, बीएलओ और बुथ लेवल एजेंटों की सक्रियता से चित्तौड़गढ़ जिले में यह अभियान उत्कृष्ट परिणाम दे रहा है।

बूथ स्तर तक कार्यों की मॉनिटरिंग

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के सभी उपखंड मुख्यालयों पर भी सक्रियता देखने को मिली। उपखंड स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने क्षेत्रों में निरीक्षण, फीडबैक संकलन एवं बुथ लेवल एजेंटों की बैठकें आयोजित कीं।

राशमी उपखंड मुख्यालय पर कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने स्वयं बुथ लेवल एजेंटों के प्रशिक्षण सत्र में भाग लेकर उन्हें मतदाता सूची से संबंधित कार्यों के महत्व एवं जिम्मेदारियों से अवगत कराया।

इसी प्रकार, भूपालसागर में उपखंड अधिकारी महेश गागोरिया, रावतभाटा में अतिरिक्त जिला कलक्टर विनोद मल्होत्रा, कपासन में निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी राजेश सुहालका ने बुथ लेवल एजेंटों एवं वालंटियर्स की बैठक लेकर कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की। सभी अधिकारियों ने बीएलए को मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में अधिकतम योगदान देने एवं जनता से संवाद बढ़ाने के निर्देश दिए।

What's your reaction?