चित्तौड़गढ़ / बेगूं - बेगूं के बरनियास में रात्रि चौपाल का हुआ आयोजन
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....।

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर की जांच शुरू होगी कार्यवाही! * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत * चित्तौड़गढ़ - क्रिकेट के शौक ने ईनामी तस्कर को दिखाई हवालात, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पकड़ा * चित्तौड़गढ़ - मिली भगत से चल रहा लॉटरी से भूखंड बेचने का खेल * चित्तौड़गढ़ - झांसे का सौदा चंदेरिया का चंद्रनगर, कॉलोनी के नाम पर कृषि भूमि का हस्तांतरण * चित्तौड़गढ़ - सरकार का नुकसान, जिम्मेदार अनजान, बिना कन्वर्जन कृषि भूमियों पर कट रही कालोनियां * चित्तौड़गढ़ - ऑपरेशन विष हरण में पुलिस को बड़ी सफलता, गंगरार क्षेत्र में पकड़ी ड्रग्स फैक्ट्री, मादक पदार्थ के अलावा उपकरण जब्त, 14 लाख की नकदी और केश गिनने की मशीन भी पकड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी–निंबाहेड़ा मार्ग पर भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत, दो घायल * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ ड्रग फैक्ट्री मामले में नारकोटिक्स ने की एक और की गिरफ्तारी, एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को किया निलम्बित

ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान

कलक्टर ने पारसोली थाने का भी किया निरीक्षण

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं जनसंपर्क को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बेगूं उपखंड की ग्राम पंचायत बरनियास में गुरुवार रात रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल की अध्यक्षता जिला कलक्टर आलोक रंजन ने की।

रात्रि चौपाल के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और अपनी समस्याएं जिला प्रशासन एवं विभागीय अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं। कलक्टर आलोक रंजन ने अधिकांश प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण करते हुए संबंधित अधिकारियों को तात्कालिक कार्रवाई के निर्देश दिए।

कलक्टर ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य आमजन तक सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचाना है। इसलिए अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि हर पात्र व्यक्ति को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभ मिले। उन्होंने नालियां एवं सड़कों के निर्माण, अतिक्रमण हटाने, खेत मार्ग खोलने, आंगनवाड़ी भवन सुधार, सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रारंभ करने जैसी विभिन्न समस्याओं का संबंधित विभागों को प्राथमिकता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान राजस्व रिकार्ड में नाम दुरुस्तीकरण प्रकरण पर सुनवाई करते हुए मौके पर ही राजस्व रिकॉर्ड में नाम सही किया गया।

ग्रामीण प्रतिभाओं का सम्मान

चौपाल के दौरान जिला कलक्टर ने ग्राम पंचायत क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों एवं भामाशाहों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सम्मान से युवाओं में प्रोत्साहन बढ़ेगा और वे समाज के विकास में सकारात्मक भूमिका निभाएंगे। कलक्टर ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि जिला प्रशासन आपके द्वार तक पहुंचकर आपकी समस्याओं को सुनने और समाधान करने के लिए तत्पर है।

कलक्टर ने किया पारसोली थाने का निरीक्षण

रात्रि चौपाल से पूर्व जिला कलक्टर आलोक रंजन ने पारसोली थाने का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की स्वच्छता, अभिलेखों के संधारण, लंबित प्रकरणों की स्थिति तथा जन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा थाना स्तर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क निगरानी रखी जाए।

इस अवसर पर रावतभाटा के अतिरिक्त जिला कलक्टर (रावतभाटा) विनोद मल्होत्रा, उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया, तहसीलदार, विकास अधिकारी, विभिन्न विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

What's your reaction?