चित्तौड़गढ़ - सैनिक स्कूल के 1968-75 बैच ने मनाई स्वर्ण जयंती, पुरानी यादें हुईं ताजा
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....।

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर की जांच शुरू होगी कार्यवाही! * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत * चित्तौड़गढ़ - क्रिकेट के शौक ने ईनामी तस्कर को दिखाई हवालात, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पकड़ा * चित्तौड़गढ़ - मिली भगत से चल रहा लॉटरी से भूखंड बेचने का खेल * चित्तौड़गढ़ - झांसे का सौदा चंदेरिया का चंद्रनगर, कॉलोनी के नाम पर कृषि भूमि का हस्तांतरण * चित्तौड़गढ़ - सरकार का नुकसान, जिम्मेदार अनजान, बिना कन्वर्जन कृषि भूमियों पर कट रही कालोनियां * चित्तौड़गढ़ - ऑपरेशन विष हरण में पुलिस को बड़ी सफलता, गंगरार क्षेत्र में पकड़ी ड्रग्स फैक्ट्री, मादक पदार्थ के अलावा उपकरण जब्त, 14 लाख की नकदी और केश गिनने की मशीन भी पकड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी–निंबाहेड़ा मार्ग पर भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत, दो घायल * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ ड्रग फैक्ट्री मामले में नारकोटिक्स ने की एक और की गिरफ्तारी, एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को किया निलम्बित

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। राज्य के चित्तौड़गढ़ स्थित सैनिक स्कूल में सोमवार को 50 वर्ष पूर्व अध्ययन कर चुके छात्रों का पूर्व छात्र सम्मेलन बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर शंकर मेनन सभागार में विशेष समारोह हुआ, जिसमें 1968-75 बैच के पूर्व छात्रों ने अपनी स्वर्ण जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई। गोल्डन जुबली में आये अतिथियों का स्कूल के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया, उप प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल पारुल श्रीवास्तव एवं प्रशासनिक अधिकारी मेजर सी श्रीकुमार ने स्वागत किया।           

स्कूल के जनसंपर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि शंकर मेनन सभागार में आयोजित हुई विशेष सभा में स्कूल के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया ने स्वागत भाषण देते हुए स्कूल एवं छात्रों के विकास हेतु कराए जा रहे कार्यो की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छात्रों के सम्पूर्ण विकास हेतु अंग्रेजी में डायलोग कार्यक्रम, क्लब गतिविधिया, फेकल्टी डवलपमेंट, केपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम, साहित्यक गतिविधियां, खेलकूद आदि कई गतिविधिया संचालित की जा रही है। एक भारत श्रेष्ठ भारत, चंद्रयान, वीर गाथा, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना कार्यक्रम आदि भी आयोजित किए जा रहे हैं जिससे कैडेटों को अपनी प्रतिभा दिखाने और अपनी क्षमताएं तलाशने के पर्याप्त अवसर मिलते हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल के कैडेट्स खेलों एवं सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों में भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर सभी पूर्व छात्रों को स्कूल की एक डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई।     

गोल्डन जुबली 1968-75 बैच के पूर्व छात्र कर्नल राज सिंह, मेजर जनरल रानू सिंह, मुकुल प्रकाश गुप्ता, कर्नल राजवीर सिंह सांगवान ने बैच की तरफ से सभी का स्वागत किया एवं अपनी पुरानी यादों को सभी के साथ सांझा किया। गोल्डन जुबली बैच के पूर्व छात्रों द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों का शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। स्कूल के प्राचार्य ने स्कूल परिवार की ओर से सभी पूर्व छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया किया। स्वर्ण जयंती बैच ने अपने आल्मा मेटर को सभी सदनों के नामों एवं छायाचित्र से सुसज्जित एक सुंदर भित्तिचित्र भेंट किया, जो आने वाली पीढ़ियों के कैडेट्स के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। गोल्डन जुबली बैच 1968-75 के कमांडर प्रह्लाद सिंह पूनियां एवं वर्तमान स्कूल कैप्टन मयंक विश्वकर्मा ने सभी का आभार जताया। मंच का संचालन कैडेट हर्ष राज सिंह ने किया। शंकर मेनन सभागार में आयोजित हुई विशेष सभा के पश्चात ग्रुप फोटोग्राफ हुआ। गोल्डन जुबली बैच के छात्रों ने कैडेट मैस में छात्रों के साथ लंच किया।  

इस सम्मेलन में गोल्डन जुबली बैच के कर्नल रजनीश, राकेश, महेंद्र जाखड़, आईएफएस गुरु प्रकाश वर्मा, डॉ सुरेंद्र, डीएफओ किशन सिंह, डीएफओ पोखरमल सेवदा, सीए बसंती लाल भंडारी, कर्नल राज सिंह, कर्नल अरुण शर्मा, कर्नल परीक्षित बिश्नोई, हिम्मत सिंह, कर्नल राजवीर सांगवान, डीएफओ पदम सिंह, मेजर जनरल रानू सिंह, कमांडर प्रह्लाद पूनिया, मुकुल प्रकाश गुप्ता, कर्नल रमेश मलिक, पृथ्वी भूषण, विनोद पुरी, कुलदीप खजुरिया एसएसपी जम्मू एंड कश्मीर पुलिस, कर्नल भारत भूषण, राजन वर्मा, कर्नल भारत सिंह, कर्नल बादल वर्मा, ओंकार सिंह, डॉ अमीलाल, संजीव झांझरिया, कर्नल शिवनारायण परिहार, रविन्द्र, विंग कमांडर विजय भास्कर, महेश शर्मा, अधिवक्ता सुरजीत सहित सभी पूर्व छात्र, सेवानिवृत्त शिक्षक एवं स्कूल स्टाफ उपस्थित थे।

What's your reaction?