चित्तौड़गढ़ - एसआईआर अभियान में तकनीकी सहयोग से बढ़ी रफ्तार
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....।

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर की जांच शुरू होगी कार्यवाही! * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत * चित्तौड़गढ़ - क्रिकेट के शौक ने ईनामी तस्कर को दिखाई हवालात, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पकड़ा * चित्तौड़गढ़ - मिली भगत से चल रहा लॉटरी से भूखंड बेचने का खेल * चित्तौड़गढ़ - झांसे का सौदा चंदेरिया का चंद्रनगर, कॉलोनी के नाम पर कृषि भूमि का हस्तांतरण * चित्तौड़गढ़ - सरकार का नुकसान, जिम्मेदार अनजान, बिना कन्वर्जन कृषि भूमियों पर कट रही कालोनियां * चित्तौड़गढ़ - ऑपरेशन विष हरण में पुलिस को बड़ी सफलता, गंगरार क्षेत्र में पकड़ी ड्रग्स फैक्ट्री, मादक पदार्थ के अलावा उपकरण जब्त, 14 लाख की नकदी और केश गिनने की मशीन भी पकड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी–निंबाहेड़ा मार्ग पर भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत, दो घायल * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ ड्रग फैक्ट्री मामले में नारकोटिक्स ने की एक और की गिरफ्तारी, एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को किया निलम्बित

महिलाओं को नहीं उठानी पड़ रही परेशानी, बीएलओ कर रहे हैं पीहर की सूची में मदद

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR-2026) के तहत मतदाता सूची अद्यतन कार्य में चित्तौड़गढ़ जिला मात्र 5 दिन में 50 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं को गणना पत्र वितरण कर राज्य में दूसरे स्थान पर है वहीं 73 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी हो चुकी है जिन्हें किसी प्रकार का दस्तावेज दिखाने की आवश्यकता नहीं होगी। महिलाओं को अब अपने पीहर की मतदाता सूची में माता-पिता के नाम खोजने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आ रही है। जिला निर्वाचन विभाग ने इसके लिए विशेष तकनीकी और बीएलओ और अन्य स्वयंसेवकों के माध्यम से मानवीय सहयोग सुनिश्चित किया है।

2002 की मतदाता सूचियां सभी बीएलओ को उपलब्ध

प्रत्येक बूथ लेवल अधिकारी (BLO) को वर्ष 2002 की मतदाता सूचियां उपलब्ध करवाई गई हैं, जिससे पुराने अभिलेखों के आधार पर मतदाताओं की पहचान करना अब बेहद आसान हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं को अपने नाम की पुष्टि करने में इससे बड़ी मदद मिल रही है।

BLO के पास अन्य राज्यों की 2002 की मतदाता सूचियां भी ऑनलाइन उपलब्ध हैं। इससे विवाहोपरांत अन्य राज्यों में आई महिलाओं को केवल अपने गांव या मोहल्ले की जानकारी देनी होती है। उसी आधार पर BLO उनके माता-पिता के नाम खोजकर मैपिंग कर रहे हैं। प्रत्येक बीएलओ के साथ एक दक्ष BLO सहायक लगाया गया है, जो 2002 की मतदाता सूची से मतदाताओं को जानकारी प्रदान करने में सहयोग कर रहा है। इससे कार्य में पारदर्शिता और गति दोनों आई हैं।

मतदाताओं को फोटो संबंधी किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। अधिकांश परिवारों के पास पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो पहले से उपलब्ध हैं, क्योंकि जनकल्याणकारी योजनाओं में भागीदारी के दौरान यह घरों में सुरक्षित हैं। जहां आवश्यकता है, वहां BLO आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से पहले ही मतदाताओं को सूचित कर चुके हैं, जिससे वे स्वयं फोटो की व्यवस्था कर रहे हैं।

पात्र मतदाता का नाम कटने की कोई संभावना नहीं

जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि बड़ी संख्या में नाम कटने की आशंका पूरी तरह निराधार है। यदि किसी मतदाता या उसके माता-पिता का नाम 2002 की सूची में नहीं मिलता है तो भी प्रत्येक मतदाता का गणना प्रपत्र भरा जाएगा। इन मतदाताओं को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित किए गए साक्ष्य प्रस्तुत करने का अवसर दिया जाएगा। इस प्रक्रिया में किसी पात्र मतदाता को वंचित नहीं किया जाएगा। अब तक जिले में लगभग 73 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूर्ण हो चुकी है, यानी वे स्वयं या उनके माता-पिता/दादा-दादी 2002 की मतदाता सूची में दर्ज पाए गए हैं। यह उपलब्धि मात्र पाँच दिनों में हासिल हुई है, जबकि SIR अभियान 4 दिसंबर तक जारी रहेगा। जिला प्रशासन पात्र मतदाताओं की शत-प्रतिशत मैपिंग के लिए प्रतिबद्ध है।

महिलाओं ने जताया संतोष

“मुझे 2002 की वोटर लिस्ट में मेरे पिता जी का नाम खोजने में कोई दिक्कत नहीं हुई। BLO ने मध्यप्रदेश के नीमच स्थित जावद के पीहर का मोहल्ला पूछकर तुरंत ऑनलाइन मेरे माता-पिता का नाम ढूंढ लिया और मेरी मैपिंग कर दी।”

डालर सोनी

भाग संख्या -153

चित्तौड़गढ़ विधानसभा

What's your reaction?