views
सीधा सवाल। कपासन। सांसद खेल महोत्सव के ब्लॉक स्तर के टूर्नामेंट हेतु तयारी बैठक का आयोजन पंचायत समिति में हुआ।
ब्लॉक संयोजक राधेश्याम वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि सांसद खेल महोत्सव के ब्लॉक स्तर के विभिन्न खेलों का आयोजन बुधवार को कपासन के विभिन्न खेल मैदानों पर होगा। शनि महाराज मंडल और कपासन ग्रामीण मंडल की पंचायत की टीम अपने-अपने मंडल की टीमों के साथ प्रतियोगिता करेगी जिसमें से विजेता टीम जिला स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगी। मीटिंग में सांसद खेल कूद प्रतियोगिता के टीशर्ट का विमोचन किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोपाल शर्मा, विकास अधिकारी, कपासन ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिनेश पाराशर, शनि महाराज मंडल अध्यक्ष रतन नाथ, कपासन नगर मंडल अध्यक्ष राज विजयवर्गीय, ब्लॉक सह संयोजक आशीष सोनी, सरपंच संघ अध्यक्ष प्रकाश चौधरी भाजयूमो अध्यक्ष विकास बारेगामा, मंडल संयोजक कैलाश सुखवाल, अरुण कोदली, पार्षद अशोक विजयवर्गीय ने प्रतियोगिता के संबंध में विभिन्न सुझाव दिए एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की।बैठक में ब्लॉक के सभी पी ई ओ एवं शारीरिक शिक्षक उपस्थित रहें।पी एम श्री विधालय कपासन के प्रधानाचार्य यशवंत जागेटिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।