views
सीधा सवाल। कपासन। नगर पालिका कपासन में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में स्मरणोत्सव मनाया गया।नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी ललित सिंह देथा ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा राष्ट्रगीत वन्दे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में नागरिकों में देशभक्ति,स्वदेशी एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने हेतु नगर पालिका अध्यक्ष मंजू देवी सोनी की अध्यक्षता में नगर कपासन में मिनट टू मिनट कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।कार्यक्रमों की कड़ी में नगर पालिका क्षेत्र में स्थित विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों की स्मारक व प्रतिमाओं पर श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रमों का आयोजन किया।इस दौरान राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन,सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यकरण हेतु जन सहभागिता से श्रमदान इत्यादि कार्यक्रम आयोजित किए गए।पालिका अध्यक्ष मंजू देवी सोनी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों,पालिका कार्मिकों व गणमान्य नागरिकों को स्वदेशी संकल्प की शपथ दिलाई।इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष सैयद एजाज अली, जीएसएस अध्यक्ष नन्द किशोर टेलर,भाजपा नगर अध्यक्ष राज विजयवर्गीय,युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास बारेगामा,पार्षद अशोक विजयवर्गीय, किसान मोर्चा अध्यक्ष शंभु बागड़ा, एससी मोर्चा संयोजक भागीरथ चंदेल,आशीष सोनी सहित पालिका कनिष्ठ अभियंता खेमराज सिंह,वरिष्ठ सहायक रामप्रसाद गायरी,कनिष्ठ सहायक नन्द लाल मेनारिया,सचिन सोनवाल,प्रकाश शर्मा,स्वास्थ्य निरीक्षक रेखा देवी,जमादार मुकेश कोदली,विशाल,नरेगा जेटीए रोहित पंचोली,शांति लाल खटीक,शकील मोहम्मद, जगदीश गौड़,एस बी एम एम आई एस रिया गर्ग, एनयूएलएम सीईओ प्रियंका गर्ग,राजकुमार खटीक,ललित पंवार आदि उपस्थित रहे।