चित्तौड़गढ़ - एसआईआर कार्य में तेजी, जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या * चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई

95 प्रतिशत से अधिक गणना पत्र वितरित, एक लाख से अधिक आनलाईन

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर आलोक रंजन ने गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र निम्बाहेड़ा का दौरा कर विधासभा क्षेत्र में चल रहे एसआईआर कार्य की विस्तृत समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने गणना पत्र वितरण की प्रगति तथा गणना पत्रों के ऑनलाइन अपलोड की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक एक लाख से अधिक मतदाताओं के गणना पत्र ऑनलाइन किए जा चुके हैं और 95 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं को गणना पत्र वितरित कर दिए गए हैं। सभी ईआरओ एवं बीएलओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे मतदाताओं को स्वयं गणना पत्र ऑनलाइन करने के लिए प्रेरित करें, ताकि आमजन की सहभागिता से निर्वाचन कार्य अधिक पारदर्शी और प्रभावी बन सके।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निम्बाहेड़ा उपखंड मुख्यालय पर बीएलओ, सुपरवाइजर, उपखंड अधिकारी, तहसीलदार तथा अन्य निर्वाचन से जुड़े कार्मिकों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में फील्ड स्तर पर आ रही समस्याओं, ऑनलाइन प्रविष्टि की प्राथमिकताओं और मतदाताओं द्वारा स्वयं गणना पत्र ऑनलाइन करने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई।

उन्होंने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों (ईआरओ) को निर्देशित किया कि वे एसआईआर प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से प्राथमिकता के साथ पूर्ण करें, ताकि प्रत्येक मतदाता की जानकारी सही व अद्यतन रूप में उपलब्ध हो।

ग्रामीण क्षेत्र में पंहुचे, मतदाताओं से की बातचीत

जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन ने निम्बाहेड़ा के कनेरा और सरसी गांवों के मतदान केन्द्रों का दौरा किया। यहां उन्होंने मतदाताओं से बातचीत कर गणना पत्रों की स्थिति, वितरण और ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली।

महिला मतदाताओं ने चर्चा के दौरान बताया कि बीएलओ के द्वारा 2002 की मतदाता सूचियों में पीहर की जानकारी प्राप्त करने में सथा संभव सहयोग किया जा रहा है। मतदाताओं ने भी बीएलओ को पूर्ण सहयोग देने की बात कही। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मौके पर उपस्थित बीएलओ, सुपरवाइजर और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक मतदाता तक पहुंच बनाकर कार्य को निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा करें।

ईआरओ बीनू देवल ने ली समीक्षा बैठक

चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी बीनू देवल ने गुरुवार को पंचायत समिति सभागार में सुपरवाइजर एवं बीएलओ की बैठक ली। बैठक में गणना पत्रों के ऑनलाइन अपलोड से जुड़ी तकनीकी समस्याओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने स्वयं गणना पत्रो को ऑनलाईन करके दिखाया।  

देवल ने चित्तौड़गढ़ विधानसभा के भाग संख्या 129 की मतदाता लीला देवी पाराशर का गणना पत्र स्वयं ऑनलाइन अपलोड किया। लीला देवी का पीहर गुजरात के बनासकांठा जिले की दांता विधानसभा में था। उन्होंने लीला देवी के गांव एवं पिता का नाम पूछकर 2002 की मतदाता सूची से नाम खोजा और तत्पश्चात ऑनलाइन प्रविष्टि की।

उन्होंने सभी बीएलओ और सुपरवाइजरों को निर्देश दिए कि वे मतदाताओं के यथा संभव सहयोग के साथ उन्हें भी 2002 की सूची में नाम सर्च करने की प्रक्रिया समझाएं और इस कार्य को तेज़ी से आगे बढ़ाएं। सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे।

What's your reaction?