चित्तौड़गढ़ - जन जागरूता से बाल विवाह मुक्त राजस्थान की संकल्पना साकर की जा सकती हैं - सजय निराला
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही

  • बड़ी खबर

अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर

सीधा सवाल। चितौडगढ। जिला कलक्टर आलोक रंजन के निर्देशानुसार जिला बाल संरक्षण इकाई, चित्तौड़गढ़ द्वारा यूनिसेफ, राजस्थान के सहयोग से गुरूवार को भगवती सेवा एवं शिक्षण संस्थान, बस्सी मे आयोजित बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, जागरूकता कार्यशाला को संम्बोधित करते हुए यूनिसेफ राजस्थान के राज्य बाल संरक्षण विशेषज्ञ संजय निराला ने कहा कि यदि समाज का प्रत्येक वर्ग गांव-गांव, ढाणी-ढाणी मे बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जन सामान्य को जागरूक करने मे सफल हो जायेगें तभी बाल विवाह मुक्त राजस्थान की संकल्पना को हम साकार कर पायेंगे। उन्होने यूनिसेफ द्वारा बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत् संचालित गतिविधियों की जानकारी देते हुए चितौडगढ जिले मे सतत् रूप से बाल विवाह निषेध के लिए किये जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होने बाल विवाह निषेध हेतु सभी प्रतिभागीयो को शपथ भी दिलवायी ।

कार्यशाला मे यूनिसेफ के बाल संरक्षण सलाहकार अजीत जोशी, तथा कपिल देव प्रसाद ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के विभिन्न प्रावधानों, समाज में इसके प्रभाव, तथा युवाओं और शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन एवं वीडियो के माध्यम से बाल विवाह के दुष्परिणामों, बच्चों के अधिकारों, और राज्य सरकार की नितियों को सरल एवं प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया। विशेषज्ञों ने यह भी बताया कि बाल विवाह न केवल एक सामाजिक बुराई है, बल्कि यह कानूनन अपराध है, जिसकी सूचना कोई भी व्यक्ति चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या महिला हेल्पलाइन 181 पर दे सकता है।

जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक ओम प्रकाश तोषनीवाल ने बताया की जिला कलक्टर के निर्देशानुसार जिले की उच्च शिक्षण संस्थानों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओ एवं स्वंयसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों की नियमित रूप से कार्यशालाओं एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजन की कडी मे उक्त आयोजन किये जा रहे है जिससे बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा के विरुद्ध जन-जागरूकता बढ़ाना, बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं कानूनी प्रावधानों से परिचित कराना तथा उन्हें समाज में बदलाव की अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है ताकि जिले मे बाल विवाह होने की आशंका होने पर उसकी पूर्व सूचना प्राप्त हो सके ओर बाल विवाह को रोका जा सके।

भगवती शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष राम गोपाल ओझा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 150 से अधिक बालिकाए एवं जनप्रतिनिधिगण भाग ले रहे है जो बाल विवाह से संबंधित कानून, उसके दुष्परिणाम और रोकथाम के उपायों की जानकारी प्राप्त कर बाल विवाह को रोकने हेतु अपनी सक्रिय सहभागीता सुनिश्चित करेंगे।

कार्यशाला मे संस्थान के सचिव भगवती शर्मा, बस्सी ग्राम पंचायत प्रशासक प्रेमचन्द भोई, सुरेन्द्र व्यास, सन्दीप टेलर, दीपक आमेटा, दिनेश शर्मा, सहनाज बानो, विमल प्रजापत, संगीता सुखवा, कमलेश सुखवाल, विनोद व्यास, विजेन्द्र, नन्दलाल आचार्य, पंकज पाराशर, बीएड एवं एसटीसी की बालिकाए उपस्थित थीं। कार्यशाला मे प्रभावी प्रजेन्टेशन देने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया।

What's your reaction?