चित्तौड़गढ़ / बिनोता - इफको द्वारा कृषि पर्यवेक्षकों के लिए नैनो उर्वरक उपयोग कार्यशाला का आयोजन
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या * चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई

सीधा सवाल। बिनोता। कृषि विभाग चित्तौड़गढ़ में गुरुवार आयोजित मासिक बैठक के दौरान इफको द्वारा नैनो उर्वरक उपयोग कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य कृषि पर्यवेक्षकों को नैनो उर्वरकों के उपयोग, लाभ एवं तकनीकी पहलुओं की जानकारी प्रदान करना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिनेश कुमार जागा, संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार चित्तौड़गढ़ उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में डॉ. ए. पी. सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक, इफको जयपुर, डॉ. शंकर लाल जाट, उपनिदेशक उद्यान विभाग, डॉ. पी.सी. वर्मा, उपनिदेशक आत्मा, रमेश आमेटा, सहायक निदेशक कृषि विस्तार, अंशु चौधरी, ADA कृषि प्रसार, ज्योति प्रकाश सिरोहा, AD, हरीश टांक, गोपाल शर्मा, गोपाल धाकड़, शिवांगी जोशी (कृषि अधिकारी), सहायक कृषि अधिकारी, मुकेश कुमार आमेटा, उप क्षेत्रीय प्रबंधक, इफको चित्तौड़गढ़, मदन गोपाल जाट, इफको नैनो वेन्सन चित्तौड़गढ़ सहित 120 कृषि पर्यवेक्षक एवं SFA गोविन्द सुखवाल उपस्थित रहे।

कार्यशाला के दौरान डॉ. ए.पी. सिंह ने उपस्थित कृषि अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नैनो उर्वरकों की तकनीक, उनके उपयोग के लाभ, पारंपरिक रासायनिक उर्वरकों से उनके अंतर तथा देश-विदेश में नैनो उर्वरकों के परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नैनो उर्वरक आधुनिक तकनीक पर आधारित हैं जो पौधों को पोषक तत्वों की अधिक कुशल आपूर्ति करते हैं। उन्होंने पारंपरिक यूरिया और डीएपी के साथ नैनो उर्वरकों को टैगिंग न करने की सलाह दी और किसानों को इसके सही उपयोग की जानकारी प्रदान करने पर जोर दिया।

दिनेश कुमार जागा ने अपने संबोधन में कृषि अधिकारियों और पर्यवेक्षकों से नैनो उर्वरकों के प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नैनो उर्वरक न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक हैं बल्कि मिट्टी की उर्वरता को भी बनाए रखते हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को “पी.एम. प्रणाम योजना” के अंतर्गत धरती माँ को रसायन मुक्त करने के लिए जैव एवं नैनो उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देने और रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने की प्रतिज्ञा दिलाई।

डॉ. प्रेमचंद वर्मा, सहायक निदेशक आत्मा ने नैनो डीएपी से बीज उपचार और नैनो यूरिया के छिड़काव की विधि पर विस्तार से जानकारी दी और बताया कि इससे फसलों की उत्पादकता बढ़ाने में मदद मिलती है।

इफको चित्तौड़गढ़ से मुकेश कुमार आमेटा ने नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, नैनो जिंक और नैनो कॉपर के उपयोग की विधि और लाभों का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने पारंपरिक रासायनिक उर्वरकों के दुष्प्रभावों की तुलना में नैनो उर्वरकों के पर्यावरणीय लाभों पर भी प्रकाश डाला। साथ ही “संकट हरण बीमा योजना” के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यशाला के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों ने नैनो उर्वरकों, जैव उर्वरकों, टिकाऊ खेती, के उपयोग और किसानों के बीच इसके व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु संकल्प लिया।

What's your reaction?