चित्तौड़गढ़ - एसआईआर में जिले की आनलाईन प्रगति 40 प्रतिशत पहुंची
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही

  • बड़ी खबर

अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर

मतदाताओं से गणना पत्र शीघ्र भरने की अपील, कुमावत बने बेस्ट बीएलओ

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। विशेष गहन पुननिरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिले में कार्यों की रफ्तार लगातार तेज हो रही है। मंगलवार शाम तक जिले के लगभग 40 प्रतिशत मतदाताओं, यानी करीब 6 लाख मतदाताओं के गणना पत्र ऑनलाइन हो चुके हैं। शेष मतदाताओं के गणना पत्र ऑनलाइन कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारी तथा बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) फील्ड में सक्रियता के साथ कार्यरत हैं। जिला प्रशासन द्वारा स्थापित विभिन्न हेल्प डेस्क भी मतदाताओं के लिए प्रभावी सहयोगी सिद्ध हो रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन ने मतदाताओं से गणना पत्र को शीघ्र भरकर बीएलओं को देने की अपील की है ताकि समयबद्ध तरीके से इस कार्य को पूर्ण किया जा सके।

जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन ने मंगलवार को सभी ईआरओ एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर अब तक हुए एसआईआर कार्यों की समीक्षा की। बैठक में गणना पत्र ऑनलाइन करने की गति बढ़ाने, मतदाताओं को स्वयं ऑनलाइन गणना पत्र भरने के लिए प्रोत्साहित करने, बीएलओ को तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराने, शहरी क्षेत्र में हेल्प कैंप आयोजित करने, प्रभावी व्यक्तियों के टेस्टिमोनियल तैयार करने तथा स्वीप गतिविधियों के विस्तार जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। फील्ड में सामने आ रही तकनीकी समस्याओं पर भी अधिकारियों ने विचार-विमर्श किया।

जिला प्रशासन की साप्ताहिक बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक ने एसआईआर की प्रगति की समीक्षा की और सभी विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही गणना पत्र ऑनलाइन करने संबंधी एक प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किया गया। निंबाहेड़ा में प्रशिक्षु आईएएस रविन्द्र मेघवाल ने पंचायत समिति सभागार में अधिकारियों के साथ संवाद कर ऑनलाइन कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए।

कुमावत बने मंगलवार के बेस्ट बीएलओ

मंगलवार को बीएलओ कार्य प्रगति के आधार पर गोपाल लाल कुमावत को जिले का श्रेष्ठ बीएलओ घोषित किया गया। कुमावत बेगूं विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 100 में कार्यरत हैं और राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुरा में अध्यापक के रूप में सेवाएँ दे रहे हैं। जिले में कार्यरत 1501 बीएलओ में से प्रतिदिन की प्रगति के आधार पर श्रेष्ठ बीएलओ का चयन किया जाता है।

हेल्प डेस्क से मिल रही राहत

जिला प्रशासन द्वारा स्थापित हेल्प डेस्क आम नागरिकों के लिए काफी उपयोगी सिद्ध हुई है। जिला कलेक्ट्रेट के डीओआईटी के सूचना केन्द्र में स्थापित हेल्प डेस्क पर मतदाता 2002 की सूची में नाम खोजने, स्वयं ऑनलाइन गणना पत्र भरने तथा तकनीकी त्रुटियों के समाधान में सहायता प्राप्त कर रहे हैं। कलेक्ट्रेट के कक्ष संख्या 18 में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, साथ ही 1950 हेल्पलाइन के माध्यम से भी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

सभी ईआरओ मुख्यालयों पर स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र एवं ई-मित्र केंद्रों पर भी हेल्प डेस्क सक्रिय रूप से सेवाएँ दे रहे हैं।

What's your reaction?