views
सीधा सवाल। निंबाहेड़ा।
कल्याण नगरी निंबाहेड़ा में संत श्री दिग्विजय रामजी महाराज के 33 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में नगर निंबाहेड़ा के बालचन्द, श्यामसुंदर, सूरजप्रकाश सोनी एवं परिवार द्वारा एक शाम गुरूदेव के नाम कार्यक्रम का आयोजन 3 दिसंबर को होगा। कार्यक्रम की श्रृंखला में संत श्री दिग्विजयरामजी महाराज का वाहन रैली के साथ नगर प्रवेश दोपहर 3 बजे होगा। इसके पश्चात कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय में गौसेवा एवं गौ पूजन कार्यक्रम प्रात: 10 बजे आयोजित होगा। आशीर्वचन सेलीब्रेशन ग्रीन निंबाहेड़ा में सायं 7 बजे से होगा। इसके पश्चात खाटुश्याम भजन संध्या का आयोजन सायं साढ़े 7 बजे से किया जाएगा। भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक तृप्ती लढ्ढा भजनों की प्रस्तुति देंगी। इसी क्रम में मांडलगढ़ में चल रही भागवत कथा के दौरान संत श्री दिग्विजय राम जी महाराज द्वारा भजन संध्या के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय महासभा के कोषाध्यक्ष राजकुमार कालिया, भजन सम्राट गोकुल शर्मा, श्यामसुंदर सोनी, उमेशचन्द्र, सूरज, प्रकाश, मनीष, नीतेश, कन्हैया माहेश्वरी, सीपी नामधराणी, महेश नुवाल आदि उपस्थित थे।