1260
views
views
सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। उदयपुर द्वारा आयोजित मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, अंतरमहाविद्यालय फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय पी.जी. महाविद्यालय, निम्बाहेड़ा में किया गया, जिसमें महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चित्तौड़गढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मिनाक्षी कॉलेज, सलूम्बर को हराकर द्वितीय स्थान अर्जित किया। टीम मैनेजर बी. एल. कोली के निर्देशन और टीम कप्तान संपत जाट के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने बेहतरीन समन्वय और जोश के साथ खेलते हुए उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. हेमेन्द्रनाथ व्यास ने टीम के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों, टीम मैनेजर एवं खेल प्रभारियों को शुभकामनाएँ दी ।