चित्तौड़गढ़ - कदम नहीं रुके, हौसले नहीं टूटे, बीएलओं ने साबित किया हम कर सकते हैं
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....।

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर की जांच शुरू होगी कार्यवाही! * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत * चित्तौड़गढ़ - क्रिकेट के शौक ने ईनामी तस्कर को दिखाई हवालात, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पकड़ा * चित्तौड़गढ़ - मिली भगत से चल रहा लॉटरी से भूखंड बेचने का खेल * चित्तौड़गढ़ - झांसे का सौदा चंदेरिया का चंद्रनगर, कॉलोनी के नाम पर कृषि भूमि का हस्तांतरण * चित्तौड़गढ़ - सरकार का नुकसान, जिम्मेदार अनजान, बिना कन्वर्जन कृषि भूमियों पर कट रही कालोनियां * चित्तौड़गढ़ - ऑपरेशन विष हरण में पुलिस को बड़ी सफलता, गंगरार क्षेत्र में पकड़ी ड्रग्स फैक्ट्री, मादक पदार्थ के अलावा उपकरण जब्त, 14 लाख की नकदी और केश गिनने की मशीन भी पकड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी–निंबाहेड़ा मार्ग पर भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत, दो घायल * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ ड्रग फैक्ट्री मामले में नारकोटिक्स ने की एक और की गिरफ्तारी, एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को किया निलम्बित

बीमारी, दिव्यांगता और दर्द फिर भी जज़्बा ऐसा कि लक्ष्य पूरा

चुनौतियों के बीच बीएलओं ने लिखी सफलता की कहानी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम में राजस्थान देश के अन्य 11 राज्यों से आगे निकलकर पहले स्थान पर है, वहीं चित्तौड़गढ़ राज्य के अव्वल जिलों में शामिल होकर एक मिसाल पेश कर रहा है। यह उपलब्धि यूं ही नहीं बनी, बल्कि फील्ड में डटे बीएलओं के समर्पण, जज्बे और अद्वितीय प्रतिबद्धता ने इसे संभव बनाया है। महिला बीएलओ भी जिला प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर चली।  

4 नवम्बर से प्रारंभ यह अभियान 4 दिसम्बर तक चलेगा, लेकिन जिले में कई बीएलओं ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद 22 नवम्बर तक ही शत-प्रतिशत ऑनलाइन उपलब्धि हासिल कर ली। इनकी कहानियां प्रेरणा देती हैं कि काम बड़ा हो तो इच्छाशक्ति सबसे बड़ी ताकत होती है। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन ने बीएलओ के समर्पण को अद्वितीय बताते हुए नागरिकों से भी अपील की है कि वे भी अपना कर्तव्य निभा इस कार्य में सहयोग के लिए आगे आए।

1. सुनिता सोनीः बीमारी के बीच भी नहीं डिगा समर्पण

भाग संख्या 171 की बीएलओ व राप्रावि गाडरियावास की शिक्षिका सुनीता लंबे समय से गायनिक समस्या से जूझ रही हैं, लेकिन एसआईआर का काम उनके लिए प्राथमिकता रहा। जिले की पहली महिला बीएलओ बनीं जिन्होंने शत प्रतिशत कार्य पूरा कर नया कीर्तिमान रचा। सुनीता ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर संवाद बढ़ाया और आंगनवाडी कार्यकर्त्ता प्रेम शर्मा के साथ मिलकर गाँव की बहुओं से जुड़कर डाटा अपडेट किया। उनका संदेश साफ था कि - बेहतर रणनीति हो, तो तनाव नहीं सिर्फ उपलब्धि होती है।

2.सूरजमल धाकड़ः दिव्यांगता भी नहीं रोक सकी कदम

राउप्रावि मायरा के शिक्षक और भाग संख्या 218 के बीएलओ सूरजमल धाकड़ शारीरिक दिव्यांगता के बावजूद जिले के 100 प्रतिशत उपलब्धि वाले बीएलओ में शामिल हैं वहीं यह उपलब्घि हासिल करने वाले जिले के पहल दिव्यांग बीएलओ है। उन्होंने 90 प्रतिशत से अधिक मैपिंग पहले ही कर काम को सरल बनाया। बाहरी मतदाताओं की जानकारी रजिस्टर में संधारित की और जहां फोटो नहीं मिले, वहां स्वयं व्यवस्था कर समाधान किया।

3. कोमल कटारिया सिर्फ दो महीने पहले बनी बीएलओ, काम शत-प्रतिशत

राउप्रावि सूरजपोल की शिक्षिका और कोमल कटारिया को मात्र दो महीने पहले भाग संख्या 93 की बीएलओ बनाया गया, पर उन्होंने अनुभवी बीएलओं को भी पछाड़ दिया। ग्रामीण क्षेत्र की चुनौतियां थीं, मतदाता सहयोग कम था, पर मेहनत और संवाद ने राह आसान कर दी। गांव के प्रभावी व्यक्तियों को साथ लेकर उन्होंने हर समस्या का समाधान किया और समय से पहले लक्ष्य पूरा कर दिखाया।

4. गोपाललाल शर्माः दर्द रहा कायम, पर हौसला नहीं टूटा

राउप्रावि रामाखेड़ा भाग संख्या 19 के बीएलओ गोपाल लाल शर्मा एक दुर्घटना के बाद सिर व कमर दर्द से जूझ रहे हैं, फिर भी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटे। मैपिंग के अनुसार फॉर्म तैयार किए, मतदाताओं की कमी वाले फोटो खुद खींचे और प्रिंट करवाकर मुश्किलों को आसान बना दिया। सकारात्मक संवाद और अनुभव उनकी सबसे बड़ी ताकत रहे।

5. देवकीनंदन वैष्णवः शहरी क्षेत्र की चुनौतियों के बीच शत प्रतिशत काम

भाग संख्या 107 के बीएलओ व राउप्रावि कच्ची बस्ती के शिक्षक देवकीनंदन ने शहरी क्षेत्र में मजदूर, प्रवासी और माइग्रेशन जैसी चुनौतियों के बीच 955 मतदाता गणना पत्र 21 नवम्बर को ही पूरा कर लिया। स्काउटिंग के अनुभव ने उन्हें सही रणनीति दी और वे जिले के तेज़तर बीएलओ में शामिल हुए।

What's your reaction?