चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में सीबीएन की ने पकड़ी मकान में चल रही ड्रग फैक्ट्री, लाखों रुपए मूल्य का मादक पदार्थ बरामद
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही

  • बड़ी खबर

अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....!

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, राजस्थान इकाई ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गुप्त ड्रग निर्माण प्रयोगशाला का भंडाफोड़ किया है। इसमें लाखों रुपए मूल्य की अवैध मादक पदार्थ बरामद किया है। इस मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है, जिससे अनुसंधान जारी है।

उप नारकोटिक्स आयुक्त कोटा नरेश बुंदेल ने बताया कि सीबीएन चित्तौड़गढ़ की तृतीय खंड की टीम को एक गुप्त सूचना मिल थी। इस सूचना के आधार पर सीबीएन चित्तौड़गढ़ के खंड प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय के साथ ही निवारक एवं आ सूचना प्रकोष्ठ की संयुक्त टीम का गठन किया गया। इस टीम ने विशिष्ट और पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर चित्तौड़गढ़ तहसील के सुरजना गांव से दूर स्थित एक एकांत बड़े मकान पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान अधिकारियों ने कुल 5.894 किलोग्राम मनोदैहिक पदार्थ बरामद किए। इसमें 107 ग्राम मेफेड्रोन पाउडर, 3.961 किलोग्राम मेफेड्रोन कच्चा माल और 1.826 किलोग्राम एल्प्राजोलाम पाउडर शामिल है। इसके अलावा, मेफेड्रोन के निर्माण में प्रयुक्त लगभग 200 किलोग्राम रसायन, अत्याधुनिक प्रयोगशाला उपकरण तथा मादक पदार्थों की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक बाइक भी जब्त की गई है।प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी अपने एक सहयोगी के साथ मिल कर इसी परिसर में अवैध रूप से मेफेड्रोन का निर्माण कर रहा था। सभी जब्त सामग्री को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत कब्जे में लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां कच्चे माल के स्रोत, वित्तीय लेन-देन और नशीले पदार्थों की आपूर्ति से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई हैं। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध निर्माण के खिलाफ ऐसी कार्यवाहियां आगे भी जारी रहेगी। यह कार्रवाई समाज और विशेष रूप से युवाओं को नशे की चपेट से बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

What's your reaction?