प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या * चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात

हेलीपैड से लेकर सुरक्षा तक तैयारियां अंतिम चरण में, डीसी और आईजी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

सीधा सवाल। छोटीसादड़ी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित प्रतापगढ़ दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मुख्यमंत्री बुधवार को छोटीसादड़ी क्षेत्र के बंबोरी गांव पहुंचेंगे, जहां वे विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। खास बात यह है कि सीएम बंबोरी गांव में ही रात्रि विश्राम भी करेंगे। पहले मुख्यमंत्री का कार्यक्रम मंगलवार को ही बंबोरी पहुंचने का था, लेकिन इसमें संशोधन किया गया है। अब वे कल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गांव पहुंचेंगे।

प्रशासनिक अमला मौके पर, तैयारियों का जायजा

सीएम दौरे को लेकर प्रतापगढ़ प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। कलेक्टर शुभम चौधरी ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी बी.आदित्य, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारियों को सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। अतिरिक्त जिला कलेक्टर बृजेश कुमार पंड्या को दौरे का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

सीएम भजनलाल शर्मा का पूरा शेड्यूल जारी, बंबोरी में करेंगे रात्रि विश्राम

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर पूरा मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 6 मई को बुधवार दोपहर 3:30 बजे मुख्यमंत्री जयपुर एयरपोर्ट से विशेष विमान द्वारा उदयपुर के लिए रवाना होंगे। इसके बाद शाम 4:25 बजे उदयपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी क्षेत्र के बंबोरी गांव पहुंचेंगे, जहां 4:45 बजे उनका आगमन प्रस्तावित है।
शाम 5 बजे मुख्यमंत्री ग्राम विकास चौपाल में शामिल होंगे, जो राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बंबोरी में रात 7:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री बंबोरी गांव में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
अगले दिन 7 मई को सुबह 8:30 बजे वे हेलीकॉप्टर से उदयपुर के लिए रवाना होंगे और वहां से 8:55 बजे विशेष विमान द्वारा जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री का जयपुर एयरपोर्ट पर आगमन सुबह 10:45 बजे निर्धारित है।

संभागीय आयुक्त और आईजी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवल रमानी और उदयपुर रेंज आईजी गौरव श्रीवास्तव भी प्रतापगढ़ पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने बंबोरी गांव पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए।
अधिकारियों ने प्रस्तावित हेलीपैड स्थल का निरीक्षण भी किया, जो राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के समीप तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस और अन्य चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई।

ग्राम विकास चौपाल में शामिल होंगे सीएम

आप को बता दें कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल बंबोरी में आयोजित ग्राम विकास चौपाल में भी शामिल होंगे, जहां वे ग्रामीणों से संवाद करेंगे और क्षेत्रीय विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे। पूरे इलाके में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर उत्साह का माहौल है, वहीं प्रशासन सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर पूरी सतर्कता बरत रहा है।

भाजपा पदाधिकारियों ने भी संभाली कमान, विधायक कृपलानी ने तैयारियों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित बंबोरी दौरे को लेकर जहां प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय है, वहीं भाजपा संगठन के पदाधिकारी भी तैयारियों को लेकर मौके पर डटे हुए हैं। विधायक श्रीचंद कृपलानी, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत सहित कई पार्टी पदाधिकारी बंबोरी गांव पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल, जनसभा व्यवस्था और अन्य तैयारियों की समीक्षा की।
इधर, मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की एक अहम बैठक भी आयोजित की जा रही है, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और कार्यक्रम संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। भाजपा और प्रशासन दोनों स्तरों पर लगातार समन्वय के साथ तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान किसी भी तरह की कोई कमी न रहे।

What's your reaction?