प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - नशीली दवाओं की लत और मादक द्रव्यों के सेवन पर जागरूकता एवं शिक्षा कार्यक्रम का हुआ आयोजन
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर की जांच शुरू होगी कार्यवाही! * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत * चित्तौड़गढ़ - क्रिकेट के शौक ने ईनामी तस्कर को दिखाई हवालात, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पकड़ा

सीधा सवाल। छोटीसादड़ी। नगर के पीएम श्री गुलाब चंद मेवाड़ी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक दिवसीय नशीली दवाओं की लत और मादक द्रव्यों के सेवन पर जागरूकता एवं शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय, भारत सरकार के संस्थान माय भारत और नेहरू युवा केंद्र संगठन तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में इस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार वर्मा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रभु नारायण मीणा ने की। विशिष्ट अतिथि और वार्ताकारों में डॉ. सूरज सैनी धोलापानी, मुकेश कुमार सुथार टीबी यूनिट, सद्दाम हुसैन (डीसी, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन), संजय कुमार जैन (प्राध्यापक) एवं राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी सुनीता मराठा सहित मनीष टेलर भी शामिल थे।
प्राचार्य प्रभु नारायण मीणा ने युवाओं से समाज में नशा मुक्त और पर्यावरण युक्त परिवेश के निर्माण का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पश्चिमी संस्कृति से दूर रहते हुए एक सभ्य समाज का निर्माण किया जा सकता है। डॉ. नरेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि नशे का सेवन व्यक्ति और उसके परिवार के लिए घातक होता है। उन्होंने युवाओं को मोबाइल की लत से भी बचने की सलाह दी।
डॉ. सूरज सैनी ने तम्बाकू और अन्य नशे के खतरों पर जोर देते हुए बताया कि इसके सेवन से कैंसर और ब्रेन स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियां होती हैं। उन्होंने तम्बाकू उत्पादों की बिक्री रोकने के लिए स्कूल और कॉलेज में निरीक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। संजय कुमार जैन ने नशे को एक बीमारी बताते हुए कहा कि ज्यादातर सामाजिक, मानसिक और आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति इसका शिकार बनते हैं। उन्होंने सहानुभूतिपूर्ण रवैया अपनाने और उन्हें इलाज के लिए प्रेरित करने की बात कही।
सद्दाम हुसैन ने नशे के दुष्प्रभावों को समझाते हुए कहा कि इससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, जिससे कई गंभीर बीमारियाँ जन्म ले सकती हैं। मुकेश कुमार सुथार ने युवाओं को टीबी के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि दो हफ्ते से अधिक खांसी होने पर बलगम की जांच करानी चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी सुनीता मराठा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार वर्मा ने युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। इस दौरान मनीष टेलर, हिमांशु जायसवाल, अर्जुन खारोल, निखिल प्रजापत, नंदिनी मराठा, मोनिका मराठा, प्रदीप जाटव, अर्पित टेलर सहित माय भारत के कई वोलंटियर्स उपस्थित थे।

What's your reaction?