चित्तौड़गढ़ - देवउठनी एकादशी पर सांवलियाजी मंदिर में निकली शोभायात्रा, रजत रथ में बिराजमान हो नगर भ्रमण के लिए निकले भगवान
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर

CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिले के मंडफिया कस्बे में स्थित प्रख्यात कृष्णधाम श्री सांवलियाजी मंदिर में देवउठनी एकादशी पर रात को शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शनाथ पहुंचे। थाली एवं मांदल थाली की थाप पर श्रद्धालु झूम उठे। इस दौरान बैंडबाजों के साथ रथयात्रा निकली। इसमें चित्तौड़गढ़ जिले के अलावा बाहर से भी श्रद्धालु पहुंचे। शोभायात्रा का समापन नगर भ्रमण के बाद बुधवार तड़के हुआ।

जानकारी के अनुसार देवउठनी एकादशी पर हर वर्ष भगवान श्री सांवलिया सेठ मंदिर में शोभायात्रा निकाली जाती है। यह शोभायात्रा रात के समय निकलती है। ऐसे में मंगलवार को देवउठनी एकादशी पर पूरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शनाथ पहुंचे। वहीं रात को 9.15 बजे आरती खत्म हुई। पुरानी परंपरा के अनुसार रात करीब 10.15 बजे से भगवान को नगर भ्रमण के लिए ले जाने को लेकर तैयारियां शुरू हुई। भगवान के बाल विग्रह को मंदिर परिसर में ही रखे रजत बेवान में बिराजमान कराया। इसके साथ ही भगवान सांवलिया सेठ के जयकारे गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने रजत बेवान को कंधे पर उठाया तथा गर्भ गृह के बाहर खड़े रजत रथ में स्थापित किया। इसके साथ ही भगवान सांवलिया सेठ के जयकारे गूंजने। रजत रथ को मंदिर से बाहर लाया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने खींचा। मंदिर के बाहर भजनों पर तथा ढोलक व मांदल की थाप पर श्रद्धालु श्रद्धा से झूम उठे। इस दौरान मंदिर बोर्ड सदस्य अशोक शर्मा, संजय मंडोवरा, मंदिर प्रभारी राजेंद्र शर्मा, सहित कंवरलाल गुर्जर, नारायण लाल गुर्जर, अजय चौधरी, संजय दाधीच, सुरेश गुर्जर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। शोभायात्रा मुख्य मंदिर से प्रारंभ हुई, जो वाहन गेट से हाथी थड़ा घाटी से कुम्हारों का मोहल्ला, नीमचौक गढ़िका देवरा, राधाकृष्ण मंदिर, शिव मंदिर होते हुए तड़के 4 बजे पुनः मंदिर में पहुंची। शोभायात्रा में जगह- जगह प्रसाद वितरण किया गया।

पहली बार चांदी के रथ में देवउठनी एकादशी पर शोभायात्रा
जानकारी में सामने आया की श्री सांवलियाजी का मेला जलझूलनी एकादशी को भरता है तथा इस दिन भगवान को रजत रथ में विराजमान कर सरोवर झूलने ले जाया जाता है। वहीं देवउठनी एकादशी पर अब तक लकड़ी के रथ में ही भगवान को नगर भ्रमण करवाया जा रहा था। गत दिनों ही गुजरात के श्रद्धालुओं ने भगवान सांवलिया सेठ को रजत रथ तो पालकी भेंट की थी। ऐसे में पहली बार देवउठनी एकादशी पर चांदी के रथ में भगवान को नगर भ्रमण करवाया। इस रथ को भी श्रद्धालुओं ने हाथों से खींचा। रथ खींचने को लेकर भी श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।

What's your reaction?