2268
views
views

सीधा सवाल। छोटीसादड़ी। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के उपलक्ष्य में हरीश आंजना राजकीय बालिका विद्यालय में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य महेश कुमार पायक ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में छात्रावास अधीक्षक सगीता बलाई और शारीरिक शिक्षक विनोद कुमार खटीक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा जी के छवि चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। प्राचार्य महेश कुमार पायक ने अपने संबोधन में भगवान बिरसा मुंडा के जीवन को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा का संघर्ष, साहस और सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमें प्रेरणा देती है। उन्होंने राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस को जनजातीय समाज के अधिकारों और सम्मान के प्रति जागरूकता का प्रतीक बताते हुए भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को स्मरणीय बताया। छात्रावास अधीक्षक सगीता बलाई ने कहा कि देश भर में जनजातीय गौरव दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत पदयात्रा और भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें 70 बालिकाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कविता मीणा, कारी कुमारी मीणा, और रवीना मीणा को प्रथम, द्वितीय, और तृतीय स्थान प्राप्त हुआ, जिन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक सतीश कुमार साहू, मनीष टेलर, प्रियंका देशमुख, सरस्वती साहू, शारदा गोस्वामी, अजय अग्रवाल सहित अन्य शिक्षक- शिक्षिकाएं भी रहे।
