चित्तौड़गढ़ - भगवान बिरसा मुंडा ने जनजाति गौरव के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया - सांसद जोशी
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्त्कर्ष अभियान का जिला स्तरीय कार्यक्रम

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जनजाति गौरव दिवस पर धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्त्कर्ष अभियान के अन्तर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को इन्दिरा गांधी प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से सीधा प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम में सांसद सी.पी. जोशी ने कहा कि आज का दिन भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती गौरव दिवस के रूप में पूरा देश मना रहा है। भगवान बिरसा मुंडा ने जनजाति गौरव के लिए, अस्मिता के लिए, हमारी संस्कृति और राज्य के लिए सब कुछ न्यौछावर कर दिया और हमारी मातृभूमि के लिए उनका जीवन एक समर्पण वाला जीवन रहा है। उन्होंने कहाँ कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लाखों की संख्या में प्रधानमंत्री आवास, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, मुफ्त में बिजली जैसी अनेक योजनाओं से लोग लाभान्वित हुए है। जिस प्रकार से केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय, मॉडल स्कूल, आवासीय विद्यालय जैसे एकलव्य मॉडल स्कूल इस देश के जनजातीय क्षेत्र में दिए ताकि बच्चों को ठीक से शिक्षा मिल सके। इस अवसर पर जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बरौली ने भी अपना संबोधन दिया।
कार्यक्रम में शिक्षा व साहित्य के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने पर मीरा नगर चित्तौड़गढ़ के शिवलाल मृदुल का, अनुसूचित जनजाति बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करने वाले मनोज मीणा राशमी तथा राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में भाग लेने पर शंकर लाल भील भीलों का मोहल्ला लांबिया गंगरार का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में निंबाहेड़ा पंचायत समिति क्षेत्र के स्वामित्व योजना में एस ओ आई से प्राप्त मेप 2 के अनुसार दो दो पट्टे जलिया, जावदा एवं बड़ोलीघाटा के छ व्यक्तियों को पट्टा वितरण किया गया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 2 करोड़ 85 लाख के चेक प्रदान किए गए । इस अवसर पर विभिन्न छात्रावासों के छात्र छात्राओं ने आदिवासी संस्कृति से संबंधित प्रस्तुतियां दी। बड़ीसादड़ी के मुंजवा, बेगू के काटूंदा, निंबाहेड़ा क्षेत्र के आदिवासियों ने नाटक के माध्यम से जागरूकता का सन्देश दिया।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिसमें महिला एवं बाल विकास, कृषि विभाग, राजीविका, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं चिकित्सा विभाग के द्वारा शुगर और बीपी की जांच भी की गई। कार्यक्रम में सीईओ जिला परिषद विनय पाठक ने आभार व्यक्त किया।  
कार्यक्रम के दौरान जिला कलक्टर आलोक रंजन, जिला प्रमुख भुपेन्द्र सिंह बड़ोली, प्रधान चित्तौड़गढ़, बेगूं, निंबाहेड़ा एवं राशमी, अति मुख्य कार्यकारी अधिकारी विशाल सीपा, जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा, सीएमएचओ डॉ ताराचंद गुप्ता, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक दिनेश कुमार जागा, आईसीडीएस के नन्दलाल मेघवाल, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी आदिवासी ग्रामीण,स्काउट गाइड आदि उपस्थित रहे।

What's your reaction?