3696
views
views

सीधा सवाल। कपासन। यशोदा नंद नंदेश्वर मंदिर पंचायत समिति कपासन मे भगवान श्री हरि नारायण के मत्स्य अवतार कार्तिक पूर्णिमा महोत्सव एवं कीर्तन सत्संग का आयोजन किया गया।भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार दिवस कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर श्री यशोदा नंदन सत्संग महिला मंडल द्वारा भजन कीर्तन आयोजित किये।श्री यशोदा नंदन सत्संग मंडल के कैलाश चन्द्र गर्ग सहायक प्रशासनिक ने बताया कि आध्यात्मिक और शारीरिक ऊर्जा के संचय हेतु भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार दिवस कार्तिक पूर्णिमा के पर्व पर शुक्रवार को कपासन की श्री यशोदा नंदन सत्संग महिला मण्डल द्वारा कृष्ण नंदोत्सव,भजन व सत्संग व दान पुण्य इत्यादि कार्यक्रम आयोजित किये गये। उन्होंने बताया कि गणपति वंदन एवं लड्डू गोपाल ठाकुर जी के श्रृंगार बाद दोपहर दो बजे उत्सव एवं भजन कीर्तन आरंभ किये गये।इस अवसर पर कैलाश चन्द्र गर्ग,प्रियंका शर्मा,आशा मोदी,नेहा तिवारी,सुनीता शर्मा,जीता मोदी,सावित्री मोदी,मनोरमा कुमावत,सीमा कुमावत,कैलाश विजयवर्गीय,सूशमा कंवर ने गौ माता कृष्ण विवाह सांवरिया सेठ,तुलसी माता,दुर्गा माता, खाटू श्याम के भजन प्रस्तुत किये।मंजू प्रियंका शर्मा ने भागवत उत्सव एवं माता जी के भजन प्रस्तुत किये। आयोजन में उपस्थित महिलाओं ने भजनों का आनंद लिया।अन्त मे आरती,भोग के बाद महप्रसाद वितरण किया गया।