चित्तौड़गढ़ - कार से एक क्विंटल से अधिक डोडा-चूरा जब्त, स्कोर्टिंग करते बाइक सवार गिरफ्तार
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिले की शंभूपुरा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए कार से एक क्विंटल से अधिक अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। वहीं कार की एस्कोर्टिंग करते एमपी के मोटर साईकल सवार एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ करने के समस्त थानाधिकारियों को निर्देश दिए गए। इसी क्रम में एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी भदेसर अनिल शर्मा के सुपरविजन में बुधवार को थानाधिकारी शंभूपुरा ठाकरा राम उनि व पुलिस जाप्ता एएसआई डालचन्द्र, कानि. प्रकाश, रामेश्वर, कमलेश, दिनेश व देवकिशन के साथ गिलुण्ड से भाटिया का खेडा रोड पर पहुंच कर नाकाबन्दी की जा रही थी। इसी दौराने भाटिया का खेड़ा गांव की तरफ से एक मोटरसाईकिल आई जिसे एक व्यक्ति चला रहा था। जिसे थानाधिकारी व जाब्ता द्वारा रुकने का ईशारा किया तो मोटरसाईकिल के चालक ने मोटरसाईकिल को नहीं रोक कर नाकाबन्दी तोड़कर निकलने का प्रयास किया। जिसे पुलिस जाब्ता ने दोड़कर बेरियर लगाकर मोटरसाईकिल को रोका, मोटरसाईकिल का चालक काफी घबराया हुआ होकर बार-बार पिछे मुड़ कर देखकर मोबाईल से फोन करने की कोशीश करने लगा। इसी समय पिछे से एक कार आई जिसको एक व्यक्ति चला रहा था। उक्त कार को देखकर डिटेन किया हुआ मोटर साईकिल चालक ने कार की तरफ ईशारा कर भागने का ईशरा किया। कार के चालक ने कार को नाकाबन्दी स्थल से पहले ही रोड के किनारे रोक कर कार को छोड कर खेतों की तरफ भागा, जिसका पुलिस जाप्ता द्वारा पिछा किया मगर गन्ने की खेतो में होता हुआ भाग गया ।

पुलिस द्वारा कार की तलाशी ली तो उक्त कार में पिछे की सीट के उपर व नीचे रखे हुए कुल छः काले रंग के प्लास्टिक के कट्टों के अन्दर 100.650 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चुरा भुरा हुआ मिला। जिसे जब्त किया गया। डिटेन किये गए मोटरसाईकिल के चालक मध्यप्रदेश के नीमच जिले के बरखेडा थाना कुकडेश्वर निवासी 28 वर्षीय किशन लाल पुत्र दौलत राम नायक को गिरफ्तार किया गया। मोटर साईकिल सवार आरोपी ने मौके पर कार को छोड़कर भागे चालक व्यक्ति का नाम शोभाराम उर्फ नितेश पिता तुलसी राम जाति नायक निवासी डांसिया थाना नीमच सीटी जिला नीमच (मध्यप्रदेश) होना बताया। अवैध अफीम डोडा चुरा व तस्करी में प्रयुक्त कार व मोटर साईकिल को जप्त कर मौके पर एस्कोर्ट कर रहे आरोपी को गिरफतार कर थाना शम्भुपूरा पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा हैं।

What's your reaction?