चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मेवाड़ चौबीसा प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

सीधा सवाल। चिकारड़ा। मेवाड़ चौबीसा चिंतन मंच और चौबीसा समाज द्वारा प्रतिभा एवं भामाशाह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन बांसड़ा ग्राम भींडर में आयोजित किया गया। समारोह गौरव एवं मुख्यअतिथि उदय लाल डांगी विधायक वल्लभनगर थे। अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष निर्मला प्रकाश भोजावत ने की । विशिष्ट अतिथि के रूप में दशरथ लाल व्यास भिंडर ,ईश्वर लाल मंडावत भिंडर, शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा एवं समाज सेवी लक्ष्मीनारायण गौड़ , वैद्य पुष्कर लाल चौबीसा, फतेह लाल मंदावत, किशन लाल व्यास, लव कुमार व्यास सलूंबर, वीरेंद्र कुमार चौबीसा मदार थे । कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए मंत्रोचार के साथ दीप प्रज्वलन किया गया। अतिथियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मौके पर 27 गांवों के एक हजार से अधिक समाज जनों की उपस्थिति रही। समारोह के मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित मुख्य अतिथि उदयलाल डांगी ने अपने विचारों में कहा कि एक साथ इतने सारे ब्राह्मणों का आशीर्वाद मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है, निश्चित रूप से समाज में ऐसे आयोजन होने से नव चेतना के अंकुरों को जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होता है। समाज की मुख्य धारा में आकर व्यक्ति आपसी प्रेम समन्वय स्थापित करता है। वही चौबीसा समाज की सामाजिक गतिविधियों हेतु मंच अध्यक्ष जगदीश चौबीसा की मांग पर वल्लभनगर क्षेत्र में पांच बीघा जमीन पर अपेक्षित सहयोग की घोषणा की ।  समारोह अध्यक्ष निर्मला प्रकाश भोजावत ने मातृशक्ति से आव्हान किया कि माताएं ही बच्चों को संस्कारित करने का मुख्य आधार है वह अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करते हुए बच्चों पर पूर्ण निगाह रखें और बच्चों को संस्कारित करते हुए अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा चौबीसा समाज की 265 प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो द्वारा सम्मानित किया । जिसमे कक्षा 10 -12 एवम महाविद्यालय स्तर पर उच्च अंक प्राप्त करने वाले, विभिन्न सह शैक्षिक गतिविधियों में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी करने वाले, गत 3 वर्षों में राजकीय सेवाओं में चयनित हुए युवा जन सम्मिलित थे। इसके साथ ही
समारोह को सफल बनाने वाले विभिन्न भामाशाहों एवं सेवा प्रदाताओं का भी मंच द्वारा अभिनंदन किया गया।
अतिथि एवं समाज के वरिष्ठ जनों ने अपने उद्बोधन में चौबीसा चिंतन मंच को बधाई देते हुए इस ऐतिहासिक आयोजन को एक नई शुरुआत बताया। वही प्रेमशंकर उपाध्याय , किशन लाल व्यास, फतह लाल मंदावत, बिहारी लाल लखावत, वैद्य लालशंकर टीलावत, वैद्य कनक प्रसाद व्यास, भंवर लाल चौबीसा, लव कुमार चौबीसा, भूपेंद्र जोशी आदि सभी वक्ताओं ने समाज के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति का संरक्षण करते हुए भविष्य की चिंता और चिंतन की तरफ जोर दिया । भोजन एवं टेंट की व्यवस्था करने वाले रामचंद्र , मदनलाल , शिव नारायण धनंजय ,गोविंद एवं त्रिभुवन दामडिया का अभिनंदन किया । संगठन मंत्री भंवर लाल चौबीसा ने अपनी मेवाड़ी कविता 'आपा बांसडा चाला' के माध्यम से खूब वाही वाही लूटी। चिंतन मंच के अध्यक्ष जगदीश चौबीसा ने सभी आगन्तुको का आभार व्यक्त किया । वही सफल आयोजन के लिए बालक, बालिकाओं, महिलाओं, पुरुषों एवं वरिष्ठ जनों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष मदन लाल दामडिया, महामंत्री ओम प्रकाश वेणावत, संगठन मंत्री भंवर लाल चौबीसा, कमलेश लखावत, त्रिभुवन चौबीसा, राम चंद्र दामडिया,चौबीसा मित्र मंडल हींता, योगेश्वर टेंट हाउस बांसडा, दामडिया परिवार एवं समस्त चौबीसा समाज बांसडा एवं मंच कार्यकारिणी सदस्यों का सहयोग विशेष रूप से रहा।  
आभार प्रदर्शन पवन कुमार टीलावत नीमड़ी ने किया।

What's your reaction?