चित्तौड़गढ़ / बेंगू - क्षेत्रीय विधायक के निर्देश हो रहे हवा, पुराने बस स्टैंड पर हरदम अव्यवस्था का आलम
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर की जांच शुरू होगी कार्यवाही!

सीधा सवाल। बेगूं। नगर के पुराने बस स्टैंड पर अव्यवस्थित ठेला गाड़ियों की भरमार और बेतरतीब ढंग से खड़े टेम्पो से आज पुराने बस स्टैंड पर निकलने वाले दुपहिया वाहनों का जगह जगह जमावड़ा दिखने को मिल जाएगा। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए क्षेत्रीय विधायक डॉ सुरेश धाकड़ ने जनसुनवाई में बेगूं पालिका प्रशासन को निर्देश भी दिए थे, लेकिन शायद समय पर मॉनिटरिंग के अभाव में क्षेत्रीय विधायक के निर्देश भी हवा होने लगे है। जानकारी के अनुसार बेगूं बस स्टैंड पर आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए बेगूं चित्तौड़गढ़ मुख्य मार्ग पर बिजली विभाग कार्यालय के सामने नवीन बस स्टैंड का निर्माण कर जाम से मुक्ति दिलाने का बेहतर प्रयास किया गया, ताकि पुराने बस स्टैंड पर वाहनों के दबाव को कम किया जा सके, लेकिन आज भी हालात ज्यों के त्यों बने हुए है। बस फर्क इतना है कि बसों की जगह अब यह टेम्पो स्टैंड में तब्दील हो गया है। उक्त समस्या को लेकर विगत 25 अक्टूबर को क्षेत्रीय विधायक डॉ सुरेश धाकड़ की अध्यक्षता में पंचायत समिति सभागार में आयोजित हुई जनसुनवाई में उपखंड अधिकारी, पुलिस उप अधीक्षक, थानाधिकारी सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति के बीच क्षेत्रीय विधायक डॉ धाकड़ ने पालिका प्रशासन को टेम्पो स्टैंड के लिए अलग से स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए थे, लेकिन समय बीतने के साथ ही शायद उक्त निर्देश भी हवा हो गए। क्षेत्र में इन दिनों शादियों का सीजन चलने से प्रतिदिन दुपहिया और चौपहिया वाहन लेकर खरीददारी करने आने वाले लोगों को भी इस समस्या से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि पुलिस प्रशासन द्वारा एक ट्रैफिककर्मी और दो जवानों को पुराने बस स्टैंड पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए भी लगाया गया है, लेकिन समूचे बस स्टैंड पर ट्रैफिक कंट्रोल करना इनके लिए भी टेढ़ी खीर बना हुआ है।

नगर की सुंदरता पर ग्रहण लगा रहे बेतरतीब खड़े वाहन

बेगूं नगर के शहीद भगत सिंह बस स्टैंड से चैची पुलिया तक आए दिन लगने वाले जाम का मुख्य कारण दुकानों, बैंकों और निजी फाइनेंस कंपनियों के ऑफिसों के बाहर बेतरतीब खड़े वाहनों का जमावड़ा है, लेकिन इस ओर पालिका प्रशासन का ध्यान नहीं देना बेगूं नगर की सुंदरता पर ग्रहण लगता दिखाई दे रहा है। इन दिनों शादियों के सीजन में बेगूं नगर में जाम के हालात इस कदर बने हुए है, कि यदि दो चौपहिया वाहन आपस में क्रॉस होते है तो उनके पीछे वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग जाती है। इसके साथ ही शादियों के सीजन में बाहर से आने वाले लोग भी बेगूं की बदहाल ट्रैफिक स्थिति देखकर नगर की सुंदरता से कुछ खास संदेश लेकर नहीं जा रहे है। हालांकि समय समय पर पालिका प्रशासन द्वारा अतिक्रमण दस्ते के साथ बेगूं नगर के बाजारों और मुख्य मार्गों में वाहनों के जमावड़े और दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को लेकर कार्यवाही की जाती रही है, लेकिन शायद अब पालिका प्रशासन इस ओर कोई खास ध्यान ना देकर मूकदर्शक बना हुआ है।

What's your reaction?