प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - एसपी ने छोटीसादड़ी थाने में सीएलजी सदस्यों की ली बैठक, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

पुलिस को अफीम तस्करों और अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही करने के दिए निर्देश

सीधा सवाल। छोटीसादड़ी। गुरुवार शाम को एसपी विनीत कुमार बंसल ने पहली बार छोटीसादड़ी पुलिस थाने का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए विभिन्न कदम उठाने पर जोर दिया। थाने में आयोजित बैठक में उन्होंने सीएलजी के सदस्यों के साथ संवाद किया और क्षेत्र में मौजूद समस्याओं पर चर्चा की। बैठक के दौरान सीएलजी सदस्यों ने क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में सुधार, अतिक्रमण हटाने, सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने, चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने, डोडा-चूरा तस्करी, गांजे की बिक्री रोकने और ट्रकों से चोरी करने वाली गैंग पर सख्त कार्यवाही की बात रखी। एसपी के आगमन पर डीएसपी गोपाल लाल हिंडोनिया, सीआई तेजकरण सिंह चारण और सीएलजी सदस्यों ने मेवाड़ी साफा और माला पहनाकर स्वागत किया। एसपी बंसल ने पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ अलग से बैठक की और अफीम तस्करी सहित अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। पुलिस जवानों से संवाद के दौरान उन्होंने उनकी समस्याएं सुनीं और बेहतर पुलिसिंग के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए। एसपी बंसल ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्कता से काम करेगी। उन्होंने जनता से भी सहयोग की अपील की और बताया कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना देने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से गश्त करें, जनता से संवाद बढ़ाएं और कानून व्यवस्था के उल्लंघन पर सख्ती से कार्यवाही करें।
इस बैठक में डीएसपी गोपाल लाल हिंडोनिया, भाजपा नगर अध्यक्ष रामचंद्र माली, कांतिलाल दक, पार्षद सुरेश गुजराती, मार्तंड राव मराठा, कारूलाल कुमावत, जिला सीएलजी मेंबर श्याम सिंह सालवी, अनिल शर्मा, राजकुमार पाटीदार, सुमित शर्मा, विशाल राव मराठा, हरीश टेलर, प्रेमचंद तेली, ललित सालवी और कैलाश गिरी गोस्वामी सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।

What's your reaction?